
मैंगो साल्सा मैक्सिकन डिश है, जो खाने में बहुत ही चटपटी और स्वादिष्ट होती है। सॉल्सा को कई प्रकार के स्वाद में बनाया जा सकता है। जी हां, दोस्तों आम का मौसम आ चुका है तो ऐसे में आप स्वीट एंड स्पाइसी फ्लेवर का मैंगो साल्सा बना सकते हैं। आप इस मैंगो साल्सा को चिप्स के साथ सर्व कर सकती हैं। खाने में बहुत ही स्वादिष्ट यह डिप बनाने में बहुत आसान होता है। अगर आपको चिप्स ना मिलें तो आप इन्हे नमकीन बिस्किट या फिर पापड़ी के साथ भी परोस सकते हैं। आप इसे रोटी के बीच में भरकर इसके रैप बनाकर भी बच्चों को सर्व सकते हैं। अगर आप भी मैंगो लवर्स हैं और मैंगो खाने का बहाना ढूढ़ते रहे हैं तो हम आपके लिए लाये हैं मैंगो साल्सा की रेसिपी। 
मैंगो साल्सा की सामग्री
1 बड़ा- पका आम
1 मीडियम - टमाटर
1 बारीक कटी - हरी शिमला मिर्च
1 छोटा चम्मच - नींबू का रस
1 चम्मच - धनिया के पत्ते
ताजी कुटी काली मिर्च स्वादानुसार
स्वादानुसार - नमक
मैंगो साल्सा बनाने की विधि
- टमाटर को धो कर बीच से दो टुकड़ों में काट लें। अब इसके बीज हटा दें और बारीक टुकड़ों में काट लें।
- आम को धोकर छील लें और इसे भी बारीक टुकड़ों में काट लें।
- अब एक बड़े कांच के बॉउल में कटा टमाटर, कटी शिमला मिर्च, और कटे आम के टुकड़े ले लें। अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया, नीबू का रस, नमक, ताजी कुटी काली मिर्च डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें।
- आपका स्वादिष्ट सॉल्सा तैयार है। आप इसे तुरंत परोस सकते हैं या फिर आप इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करके भी परोस सकते हैं।
- स्वादिष्ट सॉल्सा को आप चिप्स, पापड़, नमकीन बिस्किट के साथ परोस सकते हैं।
- आप इस स्वादिष्ट सॉल्सा को सलाद के रूप में दाल चावल के साथ भी परोस सकते हैं।
इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कमेंट कर सकते है।
Image Source : Getty
Read More Articles on Healthy Recipes in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version