बालों के लिए आंवले को बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में बालों और त्वचा के लिए आंवले को सबसे कारगर औषधि माना गया है। विटामिन सी और कैल्शियम से भरपूर आंवले का सेवन जितना फायदेमंद है उतना ही इसका तेल फायदेमंद है। बाजार में कई तरह के आंवला तेल मौजूद हैं मगर उन तेलों में केमिकल्स का इस्तेमाल होता है जिस कारण ये उतने फायदेमंद नहीं होते जितना आंवले का प्राकृतिक तेल होता है।
आंवले का शुद्ध तेल आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। इसे बालों में और त्वचा पर लगाने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं साथ ही ये आपके हाथों से बना होता है इसलिए केमिकल्स और मिलावट से रहित, बिल्कुल शुद्ध होता है।
ऐसे बनाएं आंवले का तेल
- इस तेल को बनाने के लिए थोड़े से आंवले लेकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बारीक पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को अपने हेयर ऑयल या फिर नारियल के तेल में मिलाकर बोतल के ढक्कन को कस के बंध कर दें।
- आंवले के तेल को अच्छे से मिक्स होने के लिए एक हफ्ते का समय लगेगा।
- एक हफ्ते के बाद तेल को छानकर किसी साफ बोतल में भर लें।
- बस आपका आंवला तेल तैयार है।
इसे भी पढ़ें:- जानिए किन कारणों से झड़ते हैं आपके बाल
कैसे करें प्रयोग
इस तेल को आप अपने बालों में हफ्ते में एक या दो बार जरूर लगाएं। इससे आपके बाल काले और घने बनेंगे और बालों के टूटने और झड़ने की समस्या बिल्कुल खत्म हो जाएगी। इसे लगाने के लिए अपनी उंगलियों के पोरों को सिर पर हल्के-हल्के घुमाते हुए तेल लगाएं। इसके अलावा सिर धोने से 40 मिनट पहले यह तेल लगाएं इससे बाल सिल्की और सॉफ्ट बनेंगे। आंवले का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा आंवले का सेवन भी आपकी त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे त्वचा में चमक आती है और उम्र का प्रभाव भी कम होता है।
बालों के लिए क्यों फायदेमंद है ये तेल
बालों के झड़ने, असमय सफेद होने और बालों की अन्य समस्याओं के लिए आंवले का तेल बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक उपचार है। आंवला तेल में मौजूद विटामिन सी और आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व बालों और स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करते है। पहले की महिलाएं आंवला को एक प्राकृतिक डाई के रूप में प्रयोग करती थी। आंवले का तेल सफेद हो रहे बालों को काला करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें:- बालों का गिरना रोकने के लिए घरेलू नुस्खे
आंवले का सेवन भी है फायदेमंद
- आंवला विटामिन-सी का अच्छा स्रोत होता है। एक आंवले में 3 संतरे के बराबर विटामिन सी की मात्रा होती है।
- आंवला खाने से लीवर को शक्ति मिलती है, जिससे हमारे शरीर में विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकलते हैं।
- आंवला का सेवन करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
- आवंले का जूस भी पिया जा सकता है। आंवला का जूस पीने से खून साफ होता है।
- आंवला खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
- आंवला शरीर की त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
- सुबह नाश्ते में आंवले का मुरब्बा खाने आपका शरीर स्वस्थ बना रहता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Hair Care in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version