हमारे शरीर में हर रोज सांस के जरिये लाखों हानिकारक विषाणु जाते हैं। लेकिन इनका हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता क्योंकि हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। लेकिन जब हम खानपान में अनियमितता बरतते हैं तब हमारा ये तंत्र कमजोर होने लगता है और हम आसानी से कोल्ड और फ्लू के साथ खतरनाक बीमारियों के संपर्क में आ जाते हैं। बदलते मौसम खासकर सर्दी के वक्त स्थिति बुरी हो सकती है। ऐसे में केवल विटामिन सी के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत नहीं किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे सूप के बारे में बता रहे हैं जिसे आप आसानी से घर में मौजूद चीजों से बना सकते हैं। इस सूप के बारे में विस्तार से इस लेख में पढ़ें।
इसे भी पढ़ें : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली 6 चीज़ें
इन चीजों से बनायें इम्यूनिटी बढ़ाने वाला सूप
चना – यह जिंक का बहुत अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसमें विटामिन डी भी होता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
पत्तेदार सब्जियां – सूप बनाने के लिए आप इसमें पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। पत्तागोभी और पालक में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं साथ इसमें विटामिन सी और जिंक होता है जो कोल्ड को दूर करने में भी मददगार है।
लहसुन – आपके किचन में लहसुन सब्जी नहीं बल्कि एक औषधि की तरह है। इसमें एलिसिन होता है जो कि सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। 2014 में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ कि जो लोग रोज लहसुन की एक कली का सेवन करते हैं उनको कोल्ड की समस्या न के बराबर होती है।
गर्म शोरबा – इसे यखनी भी कहते हैं। शाकाहारी इसे विभिन्न मसालों के जरिये बना सकते हैं वहीं मांसाहारी इसे मांस को उबालकर बना सकते हैं। इससे डीहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है और बंद नाक खुल जाती है।
पिसी हुई लाल मिर्च – लाल मिर्च शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और साइनस की समस्या भी दूर करता है।
मशरूम – केवल मशरूम का भी सूप बनाकर पीना सेहतमंद होता है। लेकिन अगर इस सूप में आप मशरूम मिलाते हैं तो सूप और गुणकारी हो जाता है। मशरूम में विटामिन डी होता है। यह संक्रमण से भी बचाता है।
इसे भी पढ़ें : इम्यून सिस्टम को रिचार्ज करने के 8 टिप्स
कैसे पियें
इस सूप में विटामिन सी, विटामिन डी, एलिसिन, जिंक जैसे तत्व हैं जो हर तरह के बैक्टीरिया का खात्माकर शरीर को रोगमुक्त रखते हैं। इस सूप के सेवन से कोल्ड की समस्या दूर होती है साथ यह बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण से भी बचाता है। इस सूप का सेवन दिन में तीन बार कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे एक या दो सप्ताह तक पी सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : Getty
Read More Articles on Healthy Eating in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version