डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या होना आज के समय में आम बात है। अमूमन लोग इस समस्या से परेशान हैं। लेकिन डैंड्रफ अगर लंबे समय तक बालों से हटे ना तो इससे बालों का झड़ना शुरू हो सकता है। इसके साथ ही स्कैल्प पर संक्रमण होने की भी संभावना होती है। डैंड्रफ से परेशान महिलाएं और पुरुष लहसुन की मदद से अपने बालों को डेंड्रफ मुक्त कर सकते है। लहसुन में एंटीफंगल गुण होते हैं यह डैंड्रफ को खत्म करने में बहुत कारगर होते हैं। लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। स्किन, बाल या फिर त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं राहत पाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल अधिक किया जाता है। लहसुन के जूस से बालों का झड़ना बंद होता है और बाल मजबूत हो जाते हैं। लहसुन को रोज़ाना खाया जाए या बालों पर लगाया जाए तो स्किन इंफेक्शन खत्म हो जाता है और डैंड्रफ की संख्या धीरे धीरे कम होने लगते हैं। इसलिए डैंड्रफ की समस्या से निजात पाने के लिए लहसुन से बने DIY हेयर मास्क को एक बेहतरीन तरीका माना जाता है। इस लेख के माधयम से आज हम आपको कुछ ऐसे लहसुन हेयर मास्क बताने वाले हैं, जिससे आपके बालों से डैंड्रफ गायब हो जाएंगे और बाल हाइड्रेट रहेंगे।
ऐसे बनाएं लहसुन हेयर मास्क
टॉप स्टोरीज़
1. लहसुन एलोवेरा मास्क (Garlic Aloevera Mask)
लहसुन और एलोवेरा मास्क बनाने के लिए 6 से 7 लहसुन की कली लें और अच्छे से पीसकर एक लेप बना लें। लहसुन के इस लेप में एलोवेरा जेल मिलाएं। आपका लहसुन एलोवेरा हेयर मस्क तैयार है। अब इस मास्क को स्कैल्प पर मसाज करते हुए आराम से लगाएं। बालों की जड़ों तक अच्छे से लगाने के बाद बालों को गर्म तौलिया में लपेट कर बीस से तीस मिनट छोड़ दें और शैंपू से बालों को धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने मात्र से ही बालों से जुड़ी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें - Onion Hair Mask: लंबे और काले बालों के लिए घर पर प्याज से बनाएं 'हेयर मास्क'
2. लहसुन नारियल तेल हेयर मास्क (Garlic and Coconut Oil Hair Mask)
लहसुन के साथ नारियल का मिश्रण भी बालों के लिए काफी कारगर माना जाता है। लहसुन नारियल तेल हेयर मास्क बनाने के लिए आपको लहसुन का तेल और नारियल का तेल चाहिए। लहसुन और नारियल के तेल को आपस में मिलाकर हल्का गुनगुना करें। अब इस तेल से अपने बालों की अच्छे से मालिश करें। यह तेल आपके बालों की जड़ों तक पहुंचना चाहिए। अब आधे घंटे बाद अपने बालों को शैंपू से धो लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से आपके डैंड्रफ की समस्या आसानी से हल हो सकती है।
3. लहसुन शहद हेयर मास्क (Garlic Honey Hair Mask)
लहसुन में पाए जाने वाले एंटी माइक्रोबिन गुण आपके स्कैल्प से जर्म्स और बैक्टीरिया हटाते हैं। साथ ही कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ावा देते हैं। लहसुन के साथ शहद का मिश्रण भी बालों का झड़ना काफी कम कर देता है। लहसुन शहद हेयर मास्क के लिए 10 से 12 लहसुन की कली को अच्छे से कूटकर उसका जूस निकलें। इस जूस में एक चम्मच शहद मिलाएं और बालों की जड़ों में अच्छे से मसाज करते हुए लगाएं। इसे यूहीं बालों पर करीबन 40 मिनट तक लगे रहने दे और फिर धो ले। अगर आपके बालों में ज्यादा डैंड्रफ है तो आप कुछ समय तक इसे लगाकर छोड़ भी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - अपने फ्रिजी हेयर्स से परेशान हैं? कॉस्मेटोलॉजिस्ट से जानें फ्रिजी फ्री हेयर्स के लिए जरूरी टिप्स
4. लहसुन एसेंशियल ऑयल हेयर मास्क (Garlic and Essential Oil Hair Mask)
यह मास्क आपके स्कैल्प के विकास में अहम भूमिका निभाता है। इससे न सिर्फ डैंड्रफ की समस्या खत्म होती है बल्कि इससे आपके बालों का झड़ना भी कम हो जाता है। इसके लिए 15 से 17 लहसुन कली को अच्छे से कूटकर उसका खुरदुरा लेप बनाएं। इस लेप में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालें और बालों की अच्छे से मालिश करें। यह तेल आपके बालों की जड़ों तक पहुंचना चाहिए। अब अधे घंटे बाद अपने बालों को शैंपू से धो लें।
5. लहसुन एप्पल साइडर विनेगर हेयर मास्क (Garlic and Apple Cider Vinager Hair Mask)
इस डीआईवाई हेयर मास्क के लिए एक बाउल में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लें और लहसुन को कूटकर उससे निकला जूस मिलाएं। अब इस मिश्रण को स्कैल्प में अच्छे से लगाएं और बालों को जूडे में बांध लें। 30 मिनट बाद बालों को धो ले। इससे आपके बालों का डैंड्रफ कम होगा और बाल चमकदार भी होंगे। एप्पल साइड विनेगर में विटामिन और मिनिरल की अधिक मात्रा पाई जाती है। खासकर इसमें पाए जाने वाला विटामिन सी बालों के विकास के लिए मददगार होता है।
6. लहसुन नींबू हेयर मास्क (Garlic and Lemon Hair Mask)
लहसुन और नींबू एक साथ मिलकर स्कैल्प से फंगस और बैक्टीरिया का सफाया करते हैं, जिससे बालों का डैंड्रफ भी कम होता है। लहसुन नींबू हेयर मास्क बनाने के लिए 6 से 7 लहसुन की कली को कूटकर अच्छे से उसका रस निचोड़ें और उसमें आधे नींबू का रस मिलाएं। इस मस्क को बालों पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे। अब बालों को शैंपू से धो लें। डैड्रफ से निजात पाने के लिए इसी तरह से कुछ दिनों तक इसका सेवन करें।
लहसुन मे पाए जाने वाले तत्व बालों के लिए बेहद असरदार होते हैं। इस लेख में दिए गए तरीकों से आप लहसुन की मदद से हेयर मास्क बना सकते हैं।
Read more Articles on Hair Care in Hindi