बोन लॉस क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके मुख्य कारण

What Are The Causes of Bone Loss: शरीर में कुछ खास पोषक तत्वों की कमी के कारण बोन लॉस हो सकता है। आइये इस लेख में जानें इसके कुछ मुख्य कारण।   
  • SHARE
  • FOLLOW
 बोन लॉस क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके मुख्य कारण


What Are The Causes of Bone Loss In Hindi: स्वस्थ शरीर के लिए हड्डियों का मजबूत होना भी जरूरी है। उम्र बढ़ने के साथ हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिसे बोन लॉस कहा जाता  है। वहीं शरीर में कुछ पोषक तत्वों खासकर कैल्शियम की कमी के कारण बोन लॉस होना शुरू हो जाता है। इसके अलावा कुछ मेडिकल कंडीशन भी इसका कारण हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रोजमर्रा की जिंदगी में हम ऐसी कई गलतियां कर रहे होते हैं, जो बोन लॉस का कारण बन रहे होते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ स्मिता भोईर पाटिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। 

bone loss

बोन लॉस होने के लाइफस्टाइल से जुड़े कारण- Causes of Bone Loss In Hindi:

सॉफ्ट ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन

जंक फूड का ट्रेंड बढ़ने के साथ ही लोगों में सॉफ्ट ड्रिंक्स का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड अधिक मात्रा में होता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस होने का कारण बन सकता है। फॉस्फोरिक एसिड बढ़ने से शरीर को  कैल्शियम सोखने में परेशानी होती है, जिस कारण शरीर में  कैल्शियम का संतुलन बिगड़ने लगता है। इसके कारण हड्डियों में कैल्शियम धीरे-धीरे कम होने लगता है, जो हड्डियां कमजोर करता है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ा सकता है।

ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन करना 

चाय-कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। कैफीन ज्यादा होने से  हड्डियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। इसके कारण बॉडी में कैल्शियम का प्रोडक्शन बढ़ने लगता है, जो संभावित रूप से कैल्शियम का संतुलन बिगाड़ने का कारण भी बन सकता है। अगर आप कम मात्रा में कैफीन का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं है। लेकिन अधिक मात्रा में इनका सेवन करने से हड्डियों का घनत्व कम हो सकता है।

इसे भी पढ़े- कमजोर हड्डियों को मजबूत कर बोन डेंसिटी बढ़ाते हैं ये 5 योगासन, जानें करने का तरीका

विटामिन डी3 की कमी

शरीर में कैल्शियम सोखने और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन डी जरूरी मिनरल माना जाता है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने से कैल्शियम का संतुलन बिगड़ने लगता है, जिस कारण हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं।

शरीर में विटामिन डी के लेवल को बनाए रखने के लिए कुछ देर धूप में जरूर बैठें। साथ ही अपनी डाइट को भी हेल्दी बनाए रखें। इन बदलावों से हड्डियां मजबूत बनी रहेगीं। 

इसे भी पढ़े- बोन इन्फेक्शन होने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण, जाने क्यों होती है यह समस्या

विटामिन K2 की कमी

हमारे शरीर के लिए सभी पोषक तत्व होने जरूरी हैं। उनमें ही एक विटामिन शामिल है विटामिन के2, जो हड्डियों के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ मिनरलाइजेशन में भी मदद करता है।  शरीर में विटामिन K2 की कमी होने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है। 

इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Smita Bhoir Patil- SKIN | HAIR | HORMONES | WEIGHT LOSS (@dr.smitabhoirpatil)

Read Next

शरीर की इम्यूनिटी कमजोर बनाती हैं ये 5 चीजें, दैनिक रूटीन से करें बाहर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version