Thu Sep 17, 2026 | 10:03 PM IST

चूने का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें कैसे हड्डियों और दांतों को देता है मजबूती

चूने के पानी के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह भी होती हैं। जानते हैं इसकी विधि, फायदे और उपयोग

शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है कैल्शियम। यदि शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाए तो व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि शरीर में विटामिन ए, विटामिन बी विटामिन डी, प्रोटीन आदि पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी पोषक तत्व है। कैल्शियम मुख्य रूप से चूने के अंदर पाया जाता है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति अपनी डाइट में चूने का पानी जोड़ें तो इससे उसके शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती। इसके अलावा चूने का पानी कई और समस्याओं को दूर करने में भी उपयोगी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चूने के पानी के सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। साथ ही उपयोग करने के तरीके के बारे में जानेंगे। इसके लिए हमने आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

1 - हड्डियों को दें मजबूती

जैसा कि हमने पहले भी बताया चुने के अंदर भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में यदि व्यक्ति नियमित रूप से एक या दो चम्मच चूने के पानी का सेवन करे तो ऐसा करने से न केवल हड्डियों को मजबूती मिलती है बल्कि हड्डियों के दर्द से भी छुटकारा मिल जाता है। यह हड्डियों से संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है।

2 - पेट के कीड़ों से दे राहत

जो लोग पेट के कीड़ों से परेशान है या जिन बच्चों के पेट में कीड़े हैं। वह अपनी डाइट में चूने के पानी को जोड़ सकते हैं। चूने के पानी में अम्लीय असर पाया जाता है जो पेट के कीड़ों को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में ये व्यक्ति चूने के पानी को नारियल पानी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद में 1 चुटकी चूना है जोड़ों के दर्द का एकमात्र इलाज, होगा रातों-रात असर

3 - दांतो को दें मजबूरी

जो लोग दातों की कमजोरी से परेशान हैं या जिनके दांतों में तेज झनझनाहट होती है वे अपनी इस समस्या को दूर करने के लिए चूने के पानी का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि चूने के पानी के सेवन से न केवल दांतो को मजबूती मिलती है बल्कि दांत हिलने की समस्या, दांतो की कमजोरी और दांतो की झनझनाहट तीनों से छुटकारा भी मिल जाता है।

4 - विषाक्त पदार्थों को निकालें बाहर

शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में चूने का पानी एक बेहतर विकल्प है। बता दें कि चूने के पानी के अंदर अम्लीय प्रभाव पाया जाता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में उपयोगी है। ऐसे में व्यक्ति नियमित रूप से एक या दो चम्मच चूने के पानी का सेवन कर सकता है।

5 - नाखून और बालों के लिए उपयोगी

जिन लोगों के नाखून टेढ़े मेढ़े या कमजोर हैं वे चूने के पानी से अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा जो लोग बालों और त्वचा से संबंधित समस्याओं से परेशान हैं वे भी चूने के पानी के सेवन से अपने इस समस्या से राहत पा सकते हैं। ऐसे में यह व्यक्ति गन्ने के रस में चूने के पानी को एक या दो चम्मच मिलाएं और इसका सेवन करें। ऐसा करने से नाखून, बाल और त्वचा तीनों को फायदा मिलता है।

चूने का पानी बनाने की विधि

1 - सबसे पहले रात में एक कटोरी पानी में थोड़ा सा चुना भिगोएं और इसे रात भर भीगे रहने दें।

2 - अब सुबह उठकर आप देखेंगे कि चूना घुलकर नीचे कटोरी के सतह पर बैठ गया है और पानी ऊपर आ गया है।

3 -  अब कटोरी को बिना हटाए चम्मच के माध्यम से ऊपर वाले पानी को बाहर निकालें।

4 - अब इस पानी का सेवन एक या दो चम्मच करें।

इसे भी पढ़ें- दिमाग को तेज बनाने के साथ पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर करता है चूना, जानें इसके 5 स्वास्थ्य लाभ

चूने के पानी का उपयोग

1 - चूने के पानी का उपयोग ग्नने के रस के साथ किया जा सकता है। 

2 - चूने के पानी का उपयोग नारियल पानी के साथ किया जा सकता है। 

3 - चूने के पानी का सेवन व्यक्ति डायरेक्त भी सीमित मात्रा में कर सकता है। 

नोट - ध्यान दें कि चूने के पानी के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। जो लोग अधिक मात्रा में चूने के पानी का सेवन करते हैं उनकी आंतों में घाव यानि अल्सर की समस्या हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले डॉक्टर से जानें कि आप कितनी मात्रा में चूने के पानी का सेवन कर सकते हैं। उसके बाद ही इसे अपनी डाइट में जोड़ें।

इस लेख में फोटोज़ Freepik और shutterstock से ली गई हैं। 

Read More Articles on home remedies in hindi

Read Next

रात को सोने से पहले नाभि में गाय का घी लगाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Garima Garg

Garima Garg

सब-एडिटर

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में सब एडिटर पद पर काम कर रही गरिमा गर्ग को डिजिटल मीडिया में 2 साल से अधिक का अनुभव है। वह जर्नलिज्‍म में पिछले 3 साल से सक्रिय हैं। गरिमा को एजुकेशन के साथ-साथ हेल्‍थ और फिटनेस से जुड़ी खबरों और फीचर लेखन की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 3 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिख रही हैं। इससे पहले गरिमा अमर उजाला और दैनिक जागरण की सखी मैगजीन में लेखन का कार्य कर चुकी हैं। गरिमा चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 27, 2021 00:00 IST

    Published By : Garima Garg

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content