सफेद रंग का दिखने वाला चूने का पाउडर सबसे ज्यादा पान में उपयोग किया जाता है। यह शारीरिक और मानसिक विकारों को दूर करने सहित विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। चूने का उपयोग कभी भी गेहूं के दाने के आकार से ज़्यादा नहीं करना चाहिए। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। चूने खाने से आपकी कई बीमारियों का सफाया हो सकता है।
चूने के सभी स्वास्थ्य लाभों को उठाने के लिए और रोगों के इलाज के लिए आप किसी भी भोजन या पेय में मिलाकर सुबह खाली पेट ले सकते हैं। इसे दही, पानी, पान (सौंफ, इलाइची और गुलकंद के साथ), दाल, संतरे, अनार या गन्ने के रस आदि के साथ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः ये 5 तरह के बीज डाइट में लें और 5 तरह के स्वास्थ्य संबंधी फायदे पाएं
घुटनों के दर्द के लिए चूना
चूना, घुटनों के दर्द के लिए एक बेहतर विकल्प है। यह घुटनों का दर्द तो ठीक करता ही है, साथ ही यह कमर का दर्द भी ठीक करने के लि एक रामबाण माना जाता है। इसके अलावा यह कंधे तक का दर्द ठीक करता है, एक खतरनाक बीमारी है वो चुने से ठीक होती है। कई बार हमारी रीढ़ की हड्डी में जो मनके होते है, उसमें दूरी बढ़ जाती है या गैप आ जाता है। चूने का सेवन इसे ठीक कर सकता है।
चूना, घुटने के दर्द के अलावा, कमर का दर्द, कंधे का दर्द, एक खतरनाक बीमारी स्पॉन्डिलाइटिस तक ठीक करने की शक्ति रखता है। कोशिश करें कि चूने का सेवन सुबह खाली पेट ही करें। चूने में काफी भारी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत कर उन्हें ठीक करने में मददगार साबित है।
इसे भी पढ़ेंः डेंगू बुखार से बचना है तो नीम का ऐसे करें इस्तेमाल
अगर घुटने में घिसाव आ गया हो और डॉक्टर कहे के घुटना बदल दो, उस समय भी अगर आप चूने का सेवन करते हैं, तो यह इलाज भी आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा आप हरसिंगार के पत्ते का काढ़ा पीकर भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
वैसे तो चूना खाने के कई फायदे हैं, लेकिन अगर आप इसे एक गेहूं के दाने के बराबर अपने आटे में मिक्स करते हैं और उसका सेवन करते हैं, तो उससे भी आपके शरीर को कैल्शियम भरपूर मात्रा में मिलेगा। लेकिन सुबह खाली पेट चूना ज्यादा असरदार साबित है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Ayurveda Related Articles In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version