नींबू और सेंधा नमक के फायदे: जानें 10 समस्याएं, जिनमें नींबू और सेंधा नमक के मिश्रण से मिलेगा फायदा

नींबू और सेंधा नमक के फायदे शरीर के लिए अनेकों हैं, इनका रोजाना सेवन करने से शरीर की कई बीमारी और समस्या को दूर करने में फायदा मिलता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
नींबू और सेंधा नमक के फायदे: जानें 10 समस्याएं, जिनमें नींबू और सेंधा नमक के मिश्रण से मिलेगा फायदा


शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए पौष्टिक आहार और शारीरिक व्यायाम की जरूरत होती है। आपका जैसा खानपान होता है वैसा ही आपका स्वास्थ्य होता है। भारत में आयुर्वेद के जरिए प्राचीन काल से ही लोगों में खानपान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाई जाती रही है। पुराने जमाने में लोग शरीर को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए कई तरह की चीजों का सहारा लेते थे। आज के समय में जैसे लोग कॉफी, चाय आदि का सेवन सुबह-सुबह करते हैं वैसे ही पुराने समय में लोग रोजाना नींबू पानी का सेवन करते थे। नींबू और सेंधा नमक के फायदे इसके नियमित सेवन से मिलते हैं। नींबू और सेंधा नमक का एकसाथ सेवन आपके शरीर की कई समस्याओं में औषधि का काम करता है। आइये जानते हैं नींबू और सेंधा नमक के फायदे। 

नींबू और सेंधा नमक के फायदे (Lemon And Rock Salt Benefits)

शरीर के लिए नींबू और सेंधा नमक का सेवन किसी औषधि के कम नहीं माना जाता है। इसके नियमित सेवन से आप शरीर की कई गंभीर बीमारियों को दूर कर सकते हैं। शरीर के भीतर मौजूद तमाम बैक्टीरिया आदि को नष्ट करने में नींबू और सेंधा नमक का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है। सेंधा नमक कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। नींबू और सेंधा नमक के फायदे इस प्रकार से हैं।

इसे भी पढ़ें : मिश्री और चीनी में क्या अंतर है? एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद

Lemon-And-Rock-Salt-Benefits

1. नींबू और सेंधा नमक के सेवन से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों में फायदा मिलता है। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से आपको हार्ट अटैक का खतरा कम होता है और इससे आपके शरीर में हार्ट की अन्य बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

2. नींबू और सेंधा नमक के सेवन से आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है। नींबू के रस में सेंधा नमक मिलाकर रोजाना पीने से आपको कब्ज और एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसका नियमित सेवन आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है।

3. नींबू और सेंधा नमक के सेवन से आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। नींबू का सेवन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नींबू के सेवन से स्किन से जुड़े रोग भी दूर होते हैं। इसके अलावा सेंधा नमक और नींबू का मिश्रण आपके चेहरे पर ग्लो बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना एक गिलास गर्म पानी में नींबू की बूंदे डालकर उसमें सेंधा नमक मिलाकर पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : कमल गट्टा का हलवा सेहत के लिए इन 5 तरीके से है फायदेमंद, जानें बनाने का तरीका

4. नींबू और सेंधा नमक हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना नींबू और सेंधा नमक का सेवन करने से आपको ऑस्टियोपोरोसिस और अर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। रोजाना गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर पीने से गठिया की समस्या में होने वाले दर्द में भी फायदा मिलता है।

Lemon-And-Rock-Salt-Benefits

5. ऐसे लोग जो दिनभर काम काज के प्रेशर या पढ़ाई-लिखाई की वजह से टेंशन में रहते हैं उनके लिए नींबू और सेंधा नमक का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। दिमाग के तनाव को दूर करने और डिप्रेशन की समस्या में नींबू और सेंधा नमक का सेवन करने से फायदा मिलता है। दिमागी टेंशन दूर करने के लिए नींबू पानी में सेंधा नमक मिलाकर सेवन करें।

6. वजन कम करने के लिए नींबू पानी का सेवन सुबह के समय बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि नींबू के साथ सेंधा नमक के सेवन से आपको जल्दी से वजन कम करने में सफलता मिलती है। तेजी से वजन कम करने के लिए रोजाना हल्के गुनगुने पानी में एक नींबू का रस और उसमें लगभग 1 चम्मच सेंधा नमक मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद होता है।

7. उल्टी और पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे खट्टी डकार आना आदि में नींबू के साथ आधा चम्मच सेंधा नमक पानी में मिलाकर पीने से बहुत फायदा मिलता है। उल्टी और मतली की समस्या में नींबू के साथ सेंधा नमक का सेवन करने से तुरंत आराम मिलता है।

8. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू के साथ सेंधा नमक का नियमित सेवन फायदेमंद माना जाता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता या इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू और सेंधा नमक का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें : नींबू और हल्दी के फायदे: शरीर की इन 5 समस्याओं में नींबू और हल्दी का सेवन करने से मिलता है फायदा

इस तरह से आप नियमित रूप से नींबू और सेंधा नमक का सेवन कर शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रख सकते हैं। नींबू का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। नींबू में मौजूद गुण शरीर की कई बीमारियों और समस्याओं को दूर करने में लाभदायक माने जाते हैं। अगर आपको खानपान से जुड़ी कोई समस्या या बीमारी है तो नींबू और सेंधा नमक का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से संपर्क जरूर करें।

(all image source - freepik.com)

Read Next

सर्दी के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए बच्चों को खिलाएं ये 6 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer