महशूर गीतकार और बॉलीवुड को सैकड़ों हिट व डिस्को के गाने देने वाले गायक बप्पी लाहिड़ी का 69 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। गायक और कंपोजर बप्पी लाहिड़ी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जानकारी के मुताबिक बप्पी लाहिड़ी को सेहत से जुड़ी कई समस्याएं थी जिसके चलते अक्सर उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ती थी। बप्पी लाहिड़ी जिन्होनें 80 और 90 के दशक में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाया उनका निधन 69 साल की उम्र में होना पूरे देश के लिए दुखद घटना है। जानकारी के मुताबिक गायक बप्पी लाहिड़ी को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर चिकित्सक उनका इलाज कर रहे थे। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया कि उन्हें इससे पहले सोमवार को एक महीने बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। लेकिन मंगलवार को दोबारा उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया जिसके बाद आधी रात में उनकी मौत हो गयी।
बप्पी लाहिड़ी की मौत का कारण (Bappi Lahiri Death Cause)
मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का इलाज चल रहा था। उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं थी जिसके चलते उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था। इससे पहले उन्हें एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था जिसके बाद इलाज पूरा होने पर उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। लेकिन मंगलवार को दोबारा उनकी तबियत बिगड़ी जिसकी वजह से अस्पताल के एक डॉक्टर को बप्पी लाहिड़ी के घर भेजा गया। घर पर तबियत ठीक न होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार की रात को अस्पताल में बप्पी लाहिड़ी का निधन हो गया। अस्पताल के डायरेक्टर द्वारा पीटीआई को दी गयी जानकारी के मुताबिक मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का निधन ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण आधी रात को हुआ।
इसे भी पढ़ें: 92 साल की उम्र में सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन, खत्म हुआ संगीत का एक युग
क्या है ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (What is Obstructive Sleep Apnea)
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का संबंध नींद और सांस दोनों से है। यह स्लीप एपनिया का एक प्रकार है। इसमें व्यक्ति के सोते समय अकसर कुछ देर के लिए सांस रुक जाती है। इसमें सोते समय शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया तब होता है, जब वायुमार्ग में ब्लॉकेज हो जाती है। इसकी वजह से नाक पूरी तरह से जाम हो जाती है और व्यक्ति मुंह से सांस लेने लगता है। लोग इसे सामान्य समझते हैं, लेकिन यह एक बीमारी है, जिसका समय से इलाज करवाना बेहद जरूरी होता है।
गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी को बॉलीवुड का 'डिस्को किंग' माना जाता है। उनका जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ था। इनके परिवार में भी लोग शास्त्रीय संगीत के ज्ञाता थे। उन्होंने मात्र 19 साल की उम्र से ही बतौर संगीत निर्देशक अपना करियर शुरू किया था। सबसे पहले साल 1972 में बंगाली फिल्म दादू में उन्हें गाने का अवसर मिला था जिसके बाद बप्पी लाहिड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें सैकड़ों ऐसे डिस्को हिट गाने दिए हैं जिन्हें सुनने के बाद पूरा भारत थिरकने लगता है। हमारी तरफ से बप्पी दा को श्रद्धांजलि, और उनके चाहने वालों के प्रति संवेदना।
(Image Credit - Instagram)