लोध्र त्वचा की देखभाल के साथ ही आपके दांतों को भी रखता है स्वस्थ, जानें इसके अनेक फायदे और नुकसान

क्या आप जानते हैं उत्तर और पूर्वी भारत के पहाड़ों पर मिलने वाले लोध्रा के फायदे, अगर नहीं जानते तो जान लें आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है लोध्रा। 
  • SHARE
  • FOLLOW
लोध्र त्वचा की देखभाल के साथ ही आपके दांतों को भी रखता है स्वस्थ, जानें इसके अनेक फायदे और नुकसान


लोध्र के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि ये क्या है, वहीं कुछ ऐसे भी लोग होंगे जिन्होंने इसका नाम पहले कभी नहीं सुना होगा। लोध्रा एक महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। लोध्र के पेड़ सदाबहार की तरह होते हैं, इसकी पत्तियां करीब 3 से 4 इंच लंबी होती है। ये एक तरह से गोलाकार या अंडाकार आकार के होते हैं और इसको छूने पर आपको ये बहुत ही मखमली सा अनुभव देगा। लोध्र के पेड़ उत्तर और पूर्वी भारत के पहाड़ों पर पाए जाते हैं। लोध्र दस्त और खून बहने जैसी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लोध्र के फूल आमतौर पर नवंबर के महीने में होते हैं और फरवरी के महीने तक रहते हैं। लोध्र के फल बैंगनी रंग के काले होते हैं और करीब 1.5 इंच लंबे, चमड़े के होते हैं और इनमें 1 से 3 बीज होते हैं। इसका इस्तेमाल कई आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है, लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल करने पर कुछ नुकसान भी होते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए बताते हैं कि लोध्र के फायदे क्या होते हैं और इसके नुकसान क्या होते हैं। 

lodhra

लोध्र के फायदे

त्वचा के लिए लोध्र है फायदेमंद

अगर आप अपनी त्वचा को हमेशा स्वस्थ और सुंदर बनाएं रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास एक बेहतर विकल्प है, आप लोध्र का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते है। त्वचा की समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए लोध्र, करंजा, इन्द्राव, जति और धातकी का पेस्ट त्वचा रोग में काफी फायदा पहुंचाता है। इसके साथ ही आप लोध्र का इस्तेमाल हर्बल फेस पैक के रूप में भी कर सकते हैं। 

 

ब्लीडिंग डिसऑर्डर में है कारगर

कई बार खून ज्यादा बहने के कारण लोग हमेशा परेशान रहते हैं, आप लोध्र का इस्तेमाल कर खून के बहने को रोक सकते हैं। ब्लीडिंग डिसऑर्डर के इलाज के लिए लोध्र काफी कारगर माना जाता है। खून को बहने से रोकने के लिए लोध्रा का काढ़ा बनाकर मरीज को दिया जाना चाहिए। इससे कुछ ही देर में ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या पर निजाप पा सकते हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पिएं मिश्री का पानी, हाथ-पैरों में जलन जैसी कई परेशानियों का है रामबाण इलाज

 

दांतों को रखता है स्वस्थ

दांतों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए लोध्र की छाल का इस्तेमाल किया जातै है, लोध्र की छाल का काढ़ा बनाकर उससे दांत और मुंह स्वस्थ रहते हैं। इसके साथ ही आपके मसूड़े से खून आने की समस्या और ढीलापन खत्म आसानी से खत्म हो सकता है। लोध्र के पत्तों का काढ़ा बनाकर कुल्ला करने पर आपके दांतों में मजबूती आती है।

 

आंखों के इलाज में है मददगार

आंखों को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन किसी नुस्खे से फायदा होता है और किसी से नहीं। लेकिन अगर आप आंखों के लिए लोध्रा का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी आंखें स्वस्थ रह सकती हैं। आंखों में आई सूजन में लोध्र का लेप फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही आंखों में दर्द और पानी निकलने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

 

मुंहासों की समस्या को करता है दूर

मुंहासों की समस्या को लेकर अगर आप भी परेशान हैं तो आप लोध्र का सहारा ले सकते हैं। लोध्रा का इस्तेमाल करने से आप अपने चेहरे से मुंहासों को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप लोध्र की छाल, बच और धनिया पाउडर को एक समान मात्रा में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं, कुछ ही दिनों में आपको अपने चेहरे से मुंहासे गायब होते नजर आएंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: कब्‍ज से लड़ने और छुटकारा दिलाने में मददगार हैं ये 3 होममेड जूस

 

लोध्र के नुकसान

  • लोध्र का ज्यादा सेवन पुरुषों के लिए समस्या पैदा कर सकता है। 
  • लोध्र एक प्रकार से हार्मोन्स पर काम करने वाली औषधि मानी जाती है, इसलिए इसका सेवन किसी की सलाह के बाद ही करना चाहिए। 
  • लोध्र टेस्टोंस्टेरोन का स्तर घटाती है इसलिए इसे खाली पेट नहीं लेना चाहिए। 

Read More Articles on Ayurveda in Hindi

Read Next

घर पर बनाएं इम्यूनिटी बढ़ाने वाला आयुर्वेदिक च्यवनप्राश, जानें 30 मिनट में बनाने की आसान रेसिपी और फायदे

Disclaimer