लड़के-लड़कियों की पहली पसंद बनता जा रहा है हेयर चॉक, अब अपने लुक को करें री-क्रिएट

स्पेशल दिखना हर कोई चाहता है। ऐसे में लोग महंगे-महंगे प्रोडेक्ट भी खरीद लेते हैं। लेकिन अब इन सब की जरूरत नहीं। बस थोड़ी सी मेहनत से पाएं टेंपरेरी लुक। जानें कैसे
  • SHARE
  • FOLLOW
लड़के-लड़कियों की पहली पसंद बनता जा रहा है हेयर चॉक, अब अपने लुक को करें री-क्रिएट


आकर्षक और सुंदर दिखने के लिए घंटो पेस्ट लगाना और फिर असर न दिखने पर दुखी हो जाना व्यक्ति की कई आदतों में से एक है। ऐसे में अगर हार्ड वर्क की जगह स्मार्ट वर्क किया जाए तो समय के साथ पैसे भी बचा पाएंगे। अक्सर आपने देखा होगा कि लोग बालों में ग्लोबल कलर करवाते हैं। चूंकि यह पार्लर पर जाकर करवाना होता है इसलिए इसके दाम भी बढ़ जाते हैं। कुछ लोग इच्छा होने पर भी इसे नहीं करवा पाते। ऐसे में आप हेयर चॉक को आजमा सकते हैं। यह आपको टेंपरेरी लुक देगा। छोटे-मोटे फंक्शंस, दोस्तों के साथ पार्टी या बॉयफ्रेंड के साथ हो पहली डेट, हेयर चॉक की मदद से आप खुद के लुक को रीक्रिएट कर सकते हैं। आजकल लड़के भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

क्या है हेयर शॉकिंग? इसे लगाने का क्या है तरीका? इसे लगाते वक्त क्या सावधानी बरतें? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में दिए जा रहे हैं। पढ़ते हैं आगे...

 hair care

क्या है हेयर चॉक

  • हेयर चॉक में आपको अनेक ऑप्शंस मिल जाएंगे। यानि इसमें आपको सभी तरह के शेड्स मिल जाएंगे। इनके इस्तेमाल से आप खूबसूरत व कलरफुल दिखेंगी।
  • हेयर चॉक की एक किट आती है, जिसमें मौजूद कलर्स ही इनकी खासियत है। पिंक, ग्रीन, ब्लू, पेस्टल और ऑरेंज के डिफरेंट शेड्स बालों को नया और ट्रेंडी लुक देते हैं। 
  • हेयर चॉक का इस्तेमाल सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि आजकल लड़के भी इसके लिए क्रेज़ी हैं। वे भी अपने लुक्स को लेकर काफी सावधान रहते हैं इसलिए अपने बालों के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

  • आप आसानी से हेयर चॉकिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही रिमूव करने का तरीका भी बेहद आसान है।
  • एक्सपर्ट्स की मानें तो वे ब्रांडेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
  • जरूरी नहीं है कि आप चॉक की मदद से पूरे बालों में कलर करें, ग्लैमरस व नए लुक के लिए कुछ स्ट्रिक्स पर आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।
  • हेयर चॉक की किट बेहद सस्ती होती है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको ग्लव्स, टॉवल और फ्लैट आयरन मशीन की भी जरूरत पड़ेगी।
  • अगर आपके बाल ब्लैक हैं तो चौक करने से पहले उन्हें आपको गिला करना होगा वरना आपके बालों पर कलर नहीं चढ़ेगा।
  • अगर आपके कलर बालों का कलर ब्राउन या लाइट ब्राउन है तो उन्हें गिला करने की जरूरत नहीं है। उस पर आप मनचाहा चॉक लगा सकते हैं। इसके जरिए आप अपने बालों में ऑम्ब्रे लुक भी दे सकते हैं।
  • अब कलर डिपॉजिट को बालों पर सील करने के लिए फ्लैट आईरन मशीन का इस्तेमाल करें। अगर आपको बाउंसी लुक देना है तो आप कर्लिंग मशीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • स्पेशल लुक किसी को भी अट्रैक्ट कर सकता है। अगर आपको पूल पार्टी में जाना हो तो इसका उपयोग न करें। क्योंकि यह वॉश के बाद पूरी तरह से रिमूव हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- बालों का झड़ना रोककर घने और मजबूत बनाएगा ये होममेड pH बैलेंसिंग शैंपू, कंडीशनर की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

कुछ जरूरी बातें

  • ध्यान दें, हेयर चॉकिंग करवाने के बाद बालों में कंडीशन करना बहुत जरूरी है वरना बाल खराब हो सकते हैं
  • बालों में हफ्ते में दो बार हेड मसाज भी करें।
  • ट्रेंडिंग कलर की बात करें तो आजकल हेयर चॉक में हरा कलन चलन में है। ग्रीन के कई शेड्स इस समय ट्रेन्ड कर रहे हैं। वैसे पेस्टल, ऑरेंज, रेड, ब्लू हेयर चॉक भी यंगस्टर्स पसंद कर रहे हैं।

Read More Articles On hair Care in Hindi

Read Next

बालों का झड़ना रोककर घने और मजबूत बनाएगा ये होममेड pH बैलेंसिंग शैंपू, कंडीशनर की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Disclaimer