बॉलिंग इतिहास के सबसे पुराने खेलों में से एक है। ये खेल यूनान और रोम में लगभग 4,000 साल पहले शुरू हुआ था। तो अगर आप बॉलिंग खेलना चाहते हैं तो आप अकेले नहीं हैं। बॉलिंग फाउंडेशन के मुताबिक 25 प्रतिशत से भी अधिक अमरीकी हर साल बॉलिंग करते हैं। भारत के बड़े शहरों में भी अब ये खेल खासा प्रचलित होने लगा है। एक मजेदार और प्रतिस्पर्धी खेल होने के अलावा बॉलिंग के कई बड़े स्वास्थ्य लाभ होते हैं। तो चलिए आज आपको बॉलिंग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं। लेकिन इसके बारे में और जानने से पहले ये जान लीजिए कि ये बॉलिंग क्रिकेट की बॉलिंग (गेंदबाजी) नहीं है।
इसे भी पढ़ें : दौड़ने के लाभ
मांसपेशियों को टोन्ड और मजबूत करे
बॉलिंग करते समय भारी वालीबॉल लेकर चलना होता है और इससे शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों का व्यायाम होता है और वे मजबूत बनती हैं। इसके अलावा जब आप बॉलिंग करने के लिए हाथ में भारी वालीबॉल लेकर इसे लहराते हैं तो इससे हाथ के स्नायुबंधन, मांसपेशियों और जोड़ों की अच्छी-खासी एक्सरसाइज हो जाती है और वे मजबूत बनते हैं। साथ ही इससे कंधे की मांसपेशिया भी मजबूत होती हैं।
वजन घटाए
बॉलिंग करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। हालांकि ये खेल एक सीमित जगह पर ही काम करता है, लेकिन इसे खलने में की गई भागदौड़ से शरीर पर मौजूद अतिरिक्त चर्बी कम होती है। बॉलिंग खेलने के लिए बॉल को लेकर चलना होता है, झुक कर बॉल उठाकर इसे आगे की ओर फेंकना होता है और कमर को भी झुकाना होता है। मायो क्लीनिक के अनुसार 90 किलोग्राम का कोई व्यक्ति 1 घंटे बॉलिंग कर 275 कैलोरी तक बर्न कर सकता है।
बीमारियों का जोखिम कम करे
डॉक्टरों के अनुसार अनियमित और आलसी जीवनशैली हृदय रोगों के सबसे बड़े कारणों में से एक है। एक्सरसाइज (बॉलिंग भी) करने से स्ट्रोक, हार्ट अटैक तथा डायबटीज का खतरा कम होता है, साथ ही इससे हड्डियों का घनत्व बढ़ता है, ब्लड प्रेशर बेहतर होता है और शरीर बेहतर ढंग से ऑक्सीजन का उपयोग कर पाता है। तो एगर आप हफ्ते में दो बार भी बॉलिंग करते हैं तो आप कई तरह की बीमरियों से खुद को बचा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : खेलने के स्वास्थ्य लाभ
हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर
इस खेल को खेलते समय व्यक्ति ज्यादा सामाजिक बनता है और नए दोस्त बना पाता है, जिससे हृदय की मासपेशियां बेहतर ढंग से काम कर पाती हैं। साथ ही इस खेल को खेलते समय शरीर में पैदा होने वाला एड्रेनलिन हार्मोन हृदय गति को बढ़ाता है। बॉलिंग करने से तनाव कम होता है और खुशी का अहसास होता है। तो कुल मिलाकर बॉलिंग न सिर्फ आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होती है।
उपरोक्त स्वास्थ्य लाभों के अलावा बॉलिंग खलने से शरीर का संतुलन बेहतर होता है और वह लचीला भी बनता है। साथ ही इससे एकाग्रता भी बढ़ती है। तो यदि आप बॉलिंग करना शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपके लिए वाकई एक फायदे भरा गेम साबित हो सकता है।
इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कॉमेंट कर सकते हैं।
Image Source : Getty
Read More Articles on Sports And Fitness in Hindi