
वैसे तो आजकल पूरे साल हर तरह की सब्जि़यों और फलों का लुत्फ उठाया जा सकता है, लेकिन बेमौसम मिलने वाली ऐसी चीज़ें सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती हैं। किसी भी फल या सब्ज़ी का सही मौसम क्या है, उसे स्टोर कैसे करें और उसके सेवन का सही तरी$का क्या होना चाहिए, बता रही हैं एम्स दिल्ली की डायटीशियन वसुंधरा सिंह।
सेब का सीजन और न्यूट्रीशन
सेब का सीजन अक्टूबर से मार्च रहता है। हरेपन के साथ हल्की लाल रंगत वाले सेब ही खरीदने चाहिए। क्योंकि ज्य़ादा चमकदार गहरे लाल सेब के ऊपर वैक्स की पॉलिश होती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाती है। सेब को गर्म पानी में डुबोने के बाद रगड़कर धोने के बाद उसे बिना छीले भी खा सकते हैं। पहले से काट कर न रखें। हाई बीपी के मरीज़ इसे नमक के साथ न खाएं।
केले का सीजन और न्यूट्रीशन
केले का सीजन 12 महीने रहता है। केले को दूध में मिलाकर बनाना शेक पीना ज्य़ादा फायदेमंद होगा, डायबिटीज़ के मरीज़ न खाएं।
इसे भी पढ़ें : वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं ये 7 आहार, ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करें

अंगूर का सीजन और न्यूट्रीशन
अंगूर का सीज़न दिसंबर से मार्च रहता है। डंडी हटाकर साफ पानी से अच्छी तरह धोने के बाद खाएं क्योंकि इस पर कीटनाशक का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है।
संतरे का सीजन और न्यूट्रीशन
संतरा एक ऐसा फल है जिसका सीज़न नवंबर से मार्च तक रहता है। खंतरा खरीदते समय देखें कि छिलके में हलका हरापन हो, जूस निकालने के बजाय सीधे संतरा खाएं, इसमें मौज़ूद फाइबर पाचन क्रिया को पूरी तरह दुरुस्त रखता है।
आम का सीजन और न्यूट्रीशन
आम का सीजन सिर्फ मई से जुलाई तक रहता है। अगर आपने आम पकने से पहले खऱीदा है तो अखबार में लपेट कर फ्रिज से बाहर एक सप्ताह, अगर पका हो तो फ्रिज में 3-4 दिन दिनों तक रखा जा सकता है। आम को पकाने के लिए कार्बाइड नामक हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल होता है। इसलिए बेहतर यही होगा पके आम खरीदने के बजाय सख़्त लेकिन पकने को तैयार आम लाएं और उन्हें अखबार में लपेट कर रूम टेंपरेचर पर दो-चार दिनों तक रखें। आम खाने से पहले आधे घंटे तक पानी में डुबो कर रखें और उसकी डंडी वाले हिस्से को काटने के बाद अच्छी तरह साफ कर लें। डायबिटीज़ के मरीज़ सीमित मात्रा में आम का सेवन करें।
अनार का सीजन और न्यूट्रीशन
अनार का सीजन 12 महीने रहता है। इसे फ्रिज में ठंडक की वजह से यह जल्दी गल जाता है। बाहर रखने पर छिलका भले ही सूख जाता है, पर इसकी मिठास बनी रहती है। अनार को काटने से पहले 10-15 मिनट तक पानी में भिगो कर रख देना चाहिए। इससे छिलके नरम हो जाते हैं और इसे काटना आसान हो जाता है। अनार में भरपूर आयरन पाया जाता है। अगर इसके साथ विटमिन सी युक्त चीज़ों जैसे संतरा, मौसमी या नींबू आदि का सेवन किया जाए तो हमारा शरीर आयरन का अवशोषण ज्य़ादा अच्छे ढंग से कर पाता है और इसके नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें : जानें बच्चों के लिए क्यों जरूरी है विटामिन डी, इसकी कमी से क्या होता है?

अमरूद का सीजन और न्यूट्रीशन
अमरूद का सीजन अक्टूबर से जनवरी तक रहता है। अमरूद खरीदते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि वे सख़्त और हलके हरे रंग के हों। पीले रंग के अमरूद के स्वाद में ताज़गी नहीं मिलती। कैसे मिले सही न्यूट्रिशन-ताज़े अमरूद का सेवन करें। कब्ज़ की समस्या से ग्रस्त लोगों के लिए यह विशेष रूप से फायदेमंद होता है।
टमाटर का सीजन और न्यूट्रीशन
टमाटर का सीजन नवंबर से जनवरी तक रहता है। टमाटर हमेशा सख़्त और लाल टमाटर खरीदें, सब्जि़यों की ग्रेवी बनाने के अलावा सैलेड और सूप के रूप में भी इसका भरपूर इस्तेमाल करें। अगर किडनी या गॉल ब्लैडर में स्टोन की समस्या हो तो इसका सेवन न करें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version