आपके जूते भी बता सकते हैं आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ

यूं तो जूते पैरों की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। लेकिन आप अपने लिए किस तरह के जूते पसंद करती हैं, इसके जरिए किसी महिला के व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आपके जूते भी बता सकते हैं आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ

कहते हैं कि किसी किताब के कवर को देखकर उसके भीतर लिखे शब्दों व ज्ञान का पता नहीं लगाया जा सकता। लेकिन जूतों के संदर्भ में यह कथन गलत साबित होता है। आप फुटवियर पसंद करते समय किस-किस बात का ध्यान रखती हैं, उसी के आधार पर किसी महिला के व्यक्तित्व को जांचा जा सकता है। चूंकि हर महिला स्वभाव से अलग होती है और इसलिए उसकी पसंद अलग होती है। ऐसे में आप किस तरह के फुटवियर अक्सर पहनना पसंद करती हैं, यह आपके फुटवियर की पसंद को लेकर पता किया जा सकता है। आप स्वभाव से आत्मविश्वासी हैं या लापरवाह, करियर-ओरिएंटेड हैं या फिर बहुत अधिक महत्वाकांक्षी, यह सभी राज आपके फुटवियर खोल देते हैं। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह के फुटवियर पहनने वाली महिलाएं स्वभाव से कैसी होती हैं।

बैलेरिना फ्लैट्स

अगर आप अक्सर बैलेरिना फ्लैट्स पहनना पसंद करती हैं तो इसका अर्थ है कि आप स्वभाव से दयालु व जमीनी व्यक्ति हैं। ऐसी महिलाएं स्टाइल स्टेटमेंट से ज्यादा कंफर्ट को प्राथमिकता देती हैं। ऐसी महिलाएं काफी समझदार होती हैं। हालांकि वह वास्तविकता में रहते हुए थोड़ी कल्पना में विश्वास करती हैं।

हाई हील्स

heels

अगर आप नियमित रूप से हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं। खासतौर से, जब आपकी प्रोफेशनल लाइफ में हाई हील्स पहनने की मजबूरी ना हो, लेकिन फिर भी आप हाई हील्स को भी प्राथमिकता देती हैं तो यह आपके फेमिनिन चार्म के बारे में बताता है। हाई हील्स को पसंद करने वाली महिलाएं स्वभाव से आत्मविश्वासी होती हैं और जीवन में रिस्क लेने से घबराती नहीं हैं। 

 स्ट्रैपी ग्लैडिएटर सैंडल

इस तरह की सैंडल्स वह महिलाएं पहनना अधिक पसंद करती हैं जो स्वभाव से फेमिनिन और थोड़ा फ्लर्टी होती हैं। यह एक ऐसी सैंडल्स हैं, जिसे पूरे आत्मविश्वास के साथ पहना जाए, तभी यह बेस्ट लुक देती हैं। इस तरह स्ट्रैपी ग्लैडिएटर सैंडल पसंद करने वाली महिलाएं यकीनन बेहद आत्मविश्वासी होती हैं।

इसे भी पढ़ें: वर्कआउट लुक से लेकर कॉफी डेट तक दिखना है ग्लैमरस, तो ट्राई करें हूडि के ये नए ट्रेंड्स

 फ्लैट सैंडल

flat

फ्लैट सैंडल्स अधिकतर वह महिलाएं पहनना ज्यादा पसंद करती हैं, जो दिनभर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। फ्लैट सैंडल के कारण उनके पैरों पर अतिरिक्त जोर नहीं पड़ता। इस तरह फ्लैट सैंडल्स बताती हैं कि आप ज्यादातर एक्टिव रहना पसंद करती हैं। ऐसी महिलाएं स्वभाव से काफी जमीनी होती हैं और उनकी अप्रोच भी काफी केजुअल होती है। ऐसी महिलाएं दिखावे से अधिक किसी चीज की उपयोगिता और कंफर्ट के आधार पर ही उसे चुनना ज्यादा पसंद करती हैं।

फ्लिप-फ्लॉप

फ्लिप-फ्लॉप एक हैप्पी और कंफर्ट पसंद करने वाले व्यक्ति की पर्सनैलिटी को रिफलेक्ट करता है। फ्लिप-फ्लॉप को आमतौर पर घर के अंदर या छुट्टियों के दौरान पहना जाता है। लेकिन आप इसे रोजमर्रा में पहनना पसंद करती हैं तो इसका अर्थ है कि आप एक आरामपसंद महिला हैं और जीवन में चीजों के बारे में गंभीर नहीं है।

प्लेटफॉर्म हील्स

प्लेटफॉर्म हील्स यकीनन फ्लैट्स से थोड़ी उंची होती हैं। यह बताता है कि आप कंफर्टेबल न होकर स्ट्रॉन्ग हैं। ये जूते बताते हैं कि आप स्टिलिटो पर संतुलन बनाने के बजाय आराम को अधिक प्राथमिकता देती हैं। अर्थात् आप अनावश्यक फिजूलखर्ची के स्थान पर जरूरी बातों पर अधिक ध्यान देती हैं।

इसे भी पढ़ें: लोहड़ी में सिंपल सूट के साथ ट्राई करें फुलकारी दुपट्टा, हर कोई हो जाएगा आपका दीवाना

 नॉन- ब्रांडेड स्नीकर्स

snikkers

अगर आप अपने फुटवियर वार्डरोब में नॉन- ब्रांडेड स्नीकर्स को प्राथमिकता देती हैं, तो इसका अर्थ है कि आपको ट्रेंड्स बहुत अधिक प्रभावित नहीं करते। आप मानती हैं कि ब्रांड यह परिभाषित नहीं कर सकते कि आप वास्तव में कौन हैं। आप वास्तव में कंफर्ट और अफोर्डेबल चीजों पर ही अधिक फोकस करती हैं। वहीं जॉब फ्रंट पर आप आर्गेनाइज्ड, गोल-ओरिएंटिड और मेहनती हैं। आपको ऐसे जूते पहनना पसंद है जो जिसमें आप कंफर्टेबल रहें और तेज़ी व आसानी से घूम सकें।

 लिमिटेड एडीशन स्नीकर्स

अगर आपको लिमिटेड एडीशन स्नीकर्स पहनना पसंद है, भले ही इसके लिए आपको अतिरिक्त पैसे क्यों ना खर्च करने पड़ें तो यह बताता है कि आप ना सिर्फ लेटेस्ट ट्रेंड की जानकारी रखती हैं, बल्कि अपना स्टेटमेंट बनाने के लिए पैसे खर्च करने में भी आपको कोई आपत्ति नहीं है। आप ऐसी महिला हैं, जो एक्सपेरिमेंट करने से कतराती नहीं है और खुद को भीड़ से बाहर रखना चाहती है। इतना ही नहीं, आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करती हैं।

Read More Articles On Fashion And Beauty In Hindi

Read Next

वर्कआउट लुक से लेकर कॉफी डेट तक दिखना है ग्लैमरस, तो ट्राई करें हूडि के ये नए ट्रेंड्स

Disclaimer