क्यों शादी के बाद औरतों का वजन सबसे ज्यादा बढ़ता है, जानें वजहें...

शादी के लिए लड़कियां खुद को स्लिम-ट्रीम करती हैं और वहीं शादी के बाद दोगुना वजन बढ़ा लेती हैं। ऐसा क्यों होता है? क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है। शादी के बाद ज्यादातर लड़कियां वजन बढ़ा ही लेती हैं। इस बढ़े हुए वजन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे डाइट में बदलाव, हार्मोन्स का बदलना आदि।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्यों शादी के बाद औरतों का वजन सबसे ज्यादा बढ़ता है, जानें वजहें...


शादी के लिए लड़कियां खुद को स्लिम-ट्रीम करती हैं और वहीं शादी के बाद दोगुना वजन बढ़ा लेती हैं। ऐसा क्यों होता है? क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है। शादी के बाद ज्यादातर लड़कियां वजन बढ़ा ही लेती हैं। इस बढ़े हुए वजन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे डाइट में बदलाव, हार्मोन्स का बदलना आदि। 

weight gainn

लड़कियों को शादी के बाद कई बार बहुत-सी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। एक शोध से पता चला है कि शादी के कुछ साल के अंदर-अंदर 80 फीसदी लड़कियों का वजन बढ़ जाता है। जब हमने लड़कियों से उनकी राय ली, तो उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनके लाइफस्टाइल में काफी अंतर आता है, जिससे शरीर में कई बदलाव होना आम बात होती है। 

इसे भी पढ़ेंः उपाय भी 1 और महीना भी 1, बढ़ा सकता है 5 किलो तक वजन

चलिए आज जानते हैं कि शादी के बाद खासकर महिलाएं क्यों होती है बढ़ते वजन का शिकार। ऐसे कौन-से बदलाव हैं, जो उनके लाइफस्टाइल को बदलते हैं।

डाइट में बदलाव

शादी के बाद लड़कियां बाहर का खाना ज्यादा खाना पसंद करने लगती हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर में कैल्शियम और विटामिन्स की कमी होने लगती हैं। ये उनके वजन बढ़ने का एक कारण हो सकता है।

हार्मोन्स में परिवर्तन

शादी के बाद हार्मोन्स में बदलाव होना जाहिर है। सेक्शुअल लाइफ को बेहतर बनाते समय वजन कब बढ़ जाता है व्यक्ति को पता ही नहीं चलता है।

आलसी बनना

कई बार शादी करने के बाद लड़कियां आलसी भी बन जाती हैं। यह भी उनके वजन बढ़ने का एक कारण हो सकता है। शादी के बाद पूरा समय पति के इंतजार में बिताना व्यक्ति को आसली बनाता है।

इसे भी पढ़ेंः ऐसे आहार, जो पुरुषों की सेहत के साथ वजन भी बढ़ाने में मदद करेंगे

तनाव से घिरना

शादी के बाद की लाइफ में कई बदलाव आते हैं। कई बार व्यक्ति को बहुत-सी दिक्कतें भी झेलनी पड़ती हैं। शादी के बाद जिम्मेदारियां इतनी बढ़ जाती हैं कि खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। जब तनाव होता है, तो इंसान को भूख ज्यादा लगती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।

डाइट लेने का समय बदलना

शादी करने के बाद जब जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, तो लड़कियां काम में काफी व्यस्त हो जाती , जिसके चलते वे खुद की डाइट लेने के समय पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। इतना ही नहीं, उनके खाने-पीने का सही समय तो गायब ही हो जाता है, जिसकी वजह से भी वजन बढ़ना लाज्मी है। 

इन वजहों से आप शादी के बाद वजन बढ़ा लेते हैं और पता ही नहीं चलता कि कब बढ़ता वजन हाथ से निकल गया। इसलिए खुद की सेहत पर ध्यान देते हुए खुश रहे और हेल्दी खाना खाने का प्रयास करें। 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Weight Gain Related Articles In Hindi 

Read Next

पूरा परिवार केवल ये 1 ट्रिक अपनाएं, वजन पर सारे एक साथ काबू पाएं

Disclaimer