नया साल शुरू होने वाला है। लोग नई जगह घूमने जा रहे हैं। नए लोगों से मिल रहे हैं। हर किसी में नया उत्साह है। इस उत्साह में कोई पुराने गम को भुलाकर आगे बढ़ रहा है तो कोई पुराने रिश्तों को एक मौका दे रहा है। इन्हीं मौकों के बीच इस लेख में जानते हैं की राशि के अनुसार ये साल आपके लिए रिश्तों को लेकर कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए 2018 प्यार की दृष्टि से काफी अच्छा होने वाला है। ये लोग सप्तमेश के उच्चाभिलाषी होने के कारण दाम्पत्य जीवन में प्रगति, विवाह आदि कार्यों में प्रगति होगी। नये साल में मेष राशि वाले लोगों के नए प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। लेकिन राशि में मंगल भी साथ में है। जिससे रिश्ते में अचानक अवरोध भी आ सकता है। अतः मंगल एवं राहु का शान्ति उपचार करना शुभफल दायक होगा।
वृषभ राशि
ये साल वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। सप्तम पर शनि का होना, एवं मंगल पर राहु की दृष्टि साल के शुरुआत में वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। लेकिन आपका रोमांटिक नेचर इन परेशानियों को कम करने में मददगार होगा। मार्च के बाद तनाव में कमी एवं रिश्तों में सुधार बहुत ही तीव्रता के साथ होगा। नए रिश्ते भी बनेंगे।
मिथुन राशि
यह साल मिथुन राशि वाले लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा। नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए ये साल काफी अच्छा रहने वाला है। पुराने रिश्तों में सुधार आने की सम्भावना है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए ये साल पुराने रिश्तों को एक नया मौका देने का साल रहेगा। साथ ही कई नए रिश्ते भी बनेंगे। साल के शुरू में सप्तमेश के पंचम भाव में विद्यमान होने से नए प्रेम सम्बन्ध भी स्थापित होंगे।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए ये साल तनाव पूर्ण रहने वाला है। शनि के धनु राशि में संचरण के साथ ही तनाव में कमी होगी परन्तु पुनः वापस वृश्चिक राशि में आने के साथ ही अवरोध प्रारम्भ हो जायेगा। शनि एवं राहु का उपचार लाभप्रद होगा।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read more articles on Healthy living in Hindi