प्रेग्नेंसी होती हैं कई तरह की, जानिए कौन-कौन सी

गर्भावस्था कई तरह की होती है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए ये लेख पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी होती हैं कई तरह की, जानिए कौन-कौन सी


गर्भावस्था धारण करना एक सुखद अहसास होता है, लेकिन यह आसान नहीं होता है। गर्भावस्था कई तरह की होती है। कई बार प्रेग्नेंसी सामान्य रूप से हो जाती है, तो किसी-किसी को जटिलताओं का अनुभव करना पड़ता है। हालांकि इस तरह की गर्भावस्था का अनुपात काफी कम है। आज हम आपको गर्भावस्था के विभिन्न प्रकारों के बारे में आपको बता रहे हैं, इससे आपको गर्भावस्था से जुड़ी समस्यायों का निवारण आसानी से हो सकता है।  

 

  • एक्टोपिक या अस्थानिक गर्भावस्था में भ्रूण का विकास गर्भाशय के अंदर ना होकर बाहर फेलोपियन ट्यूब में हो जाता है, यह एक सामान्य स्थिति नहीं होती। अस्थानिक गर्भधारण के असामान्य होने के कारण यह एक जोखिम कारक भी है। ट्यूब के कमजोर हो जाने से, निषेचित अंडा गर्भाशय तक नही पहुंच पाता। इसीलिए यह अंडा फेलोपियन ट्यूब में ही रह जाता है और भ्रूण का विकास वहीं होना शुरू हो जाता है।

इसे भी पढ़े: जानिए क्या होते है फैंटम प्रेग्नेसी के लक्षण

  • जो महिलाएं गर्भवस्था को लेकर बहुत उत्साहित रहती हैं, या गर्भवती होने के लिए बार-बार प्रयास कर रही होती हैं, उन महिलाओं को फैंटम गर्भावस्था का अनुभव होता है। यह एक ऐसी मनोवैज्ञानिक अवस्था है जब किसी महिला को बिना गर्भवती हुए ही ऐसा महसूस होने लगता है कि जैसे वो सच में गर्भवती है। यह एक ऐसी  अवस्था है जिसमें महिला को गर्भावस्था के लक्षण भी महसूस होने लगते हैं।
  • मोलर गर्भधारण एक दुर्लभ स्थिति होती है। इस स्थिति में महिला का कोई क्रोमोसोम निषेचित अंडे में मौजूद नहीं होता और पुरुष के शुक्राणुओं की संख्या अधिक होने से क्रामोसोम की संख्या दुगुनी हो जाती है। मोलर गर्भधारण में शुरुआती अवस्था सामान्य गर्भधारण के लक्षणों जैसी ही होती है लेकिन कुछ समय के अंतराल के बाद रक्तस्राव होने लगता है।

इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था के असामान्य लक्षण

  • इंट्रा-ऐब्डामनल गर्भावस्था (Intra-abdominal pregnancy) और ट्यूबल प्रेग्नेंसी एक्टोपिक की तरह ही होती है। इंट्रा-ऐब्डामनल गर्भावस्था में भ्रूण गर्भाशय की बजाय ऐब्डामनल कैविटी में विकसित होने लगता है। ट्यूबल प्रेगनेंसी में भी अंडे गर्भाशय की बजाय गर्भाशय की नली से जुड़ जाते हैं। दोनो ही जटिल अवस्था होती है। जिसमें गर्भपात होना निश्चित हो माना जाता है।



गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के डॉक्टर के दिशानिर्देश को अच्छी तरह से मानना चाहिए।

 

 

Image Source-Getty

Read More Article on Pregnancy in Hindi

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान पेंट की गंध आपके लिए सेफ है या नहीं? जानिए

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version