स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस से सावधान रहने की दी सलाह, इम्‍यूनिटी बूस्‍ट करने के लिए दिए 10 टिप्‍स

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस से सावधान रहने के लिए इम्‍यूनिटी बढ़ाने की सलाह दी है जानें किन चीजों से बढ़ती है इम्यूनिटी? 
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस से सावधान रहने की दी सलाह, इम्‍यूनिटी बूस्‍ट करने के लिए दिए 10 टिप्‍स


देश में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां मरीजों की संख्या 47 लाख से ऊपर चली गई है वहीं मरने वालों की संख्या भी 78 हजार के पार जा चुकी है। ऐसे में सरकार और वैज्ञानिक नई-नई गाइडलाइंस और एडवाइजरी लोगों के सामने पेश कर रहे हैं। चूंकि प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी जितनी मजबूत होगी उतनी ही जल्दी लोग ठीक होंगे इसलिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी आयुष मंत्रालय द्वारा जारी की गई इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों को अपनी दिनचर्या में जोड़ने के लिए कहा है। आइए जानते हैं...

Giloy

इम्‍यूनिटी बूस्‍ट करने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की गाइडलाइन

  • गिलोए पाउडर एक इम्यूनिटी बूस्टर है। अगर इसे गर्म पानी में 1-3 ग्राम लगातार 15 दिन लिया जाए तो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
  • अश्वगंधा एक प्रकार की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। दिन में दो बार इसका सेवन करने से आप आसानी से कोरोना वायरस जैसी महामारी को खुद से दूर कर सकते हैं।
  • आंवला या आंवले के पाउडर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। 1-3 ग्राम रोजाना सवेन करने से इम्यूनिटी स्ट्रॉंन्‍ग रहती है।
  • मुलेठी पाउडर सूखी खांसी के लिए बहुत मददगार है। अगर दिन में दो बार गर्म पानी में 1-3 ग्राम लिया जाए तो बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है।
  • आपने देखा होगा कि जब भी चोट लगती है तो गर्म दूध का सेवन किया जाता है। इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए ये बहुत मददगार है। रोज रात को गर्म दूध में हल्दी मिलाकर लें।
  • अगर आपको गले में खराश सी महसूस हो तो अपनी दिनचर्या में गरारे शामिल करें। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर एक घोल बना लें। दिन में कम से कम 5 से 6 बार गरारे करें।  
  • वैसे तो च्यवनप्राश का सेवन सर्दियों में किया जाता है। लेकिन ये इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काफी कारगर है। ऐसे में महामारी के दौर में इसका सेवन किया जा सकता है।  
  • समशामनी वटी को अगर दिन में दो बार लिया जाए तो ये संक्रमण से लड़ने में बेहद मददगार है। बता दें कि ये वटी बड़ी आसानी से पंसारी की दुकान पर मिल सकती है। इसके आलावा आप ऑनलाइन भी ऑडर दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  इम्‍यूनिटी बढ़ाने के साथ कई रोगों में लाभकारी है गिलोय, जानिए Giloy के फायदे और नुकसान

coronavirus-in-india

कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

  • समय-समय पर हाथ धोएं। साथ ही मास्क हर वक्त लगाए रखें।
  • हर सात दिनों के भीतर एक बार अपना चेक-अप जरूर करवाएं।
  • अपनी दिनचर्या में योगासन और प्राणायम जोड़ें।
  • अपने ऑक्सीजन का स्तर भी बीच-बीच में जांचते रहें।

Read More Articles On Ayurveda In Hindi

Read Next

Home Remedies For Fistula: फिस्‍टुला के दर्द को कम करने में मददगार हैं ये असरदार घरेलू उपाय

Disclaimer