वर्कप्लेस पर कर्मचारियों को लू से बचाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए खास निर्देश, जानें क्या हें ये

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर वर्कस को गर्मी से बचने और सावधान रहने की सलाह दी। आइये जानते हैं इस बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
वर्कप्लेस पर कर्मचारियों को लू से बचाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए खास निर्देश, जानें क्या हें ये


आजकल गर्मियों का मौसम अपने पीक पर है। गर्मी और लू के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। यही नहीं, गर्मी और हीटवेव के कारण कई बार लोगों की मौत तक हो जाती है। इस स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर वर्कस को गर्मी से बचने और सावधान रहने की सलाह दी। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेट (IMD) द्वारा कई जिलों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। आइये जानते हैं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गर्मी से बचाव के लिए जारी की गई गाइडलाइन के बारे में। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की ये गाइडलाइन्स 

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने मुख्य तौर पर कर्मचारियों के लिए ये गाइडलाइन्स निकाली है। 
  • गाइडलाइन के मुताबिक ऑफिस या कार्यालय में कर्मचारियों के लिए गर्मी से बचने के इंतजाम किए जाने चाहिए। 
  • कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए। 
  • कर्मचारियों से बाहर का काम शाम या फिर धूप कम होने पर कराने की कोशिश करें। 
  • आराम करने के लिए ब्रेक का समय बढ़ाएं। 
  • कर्मचारियों को हीटवेव के लक्षण और उससे बचने के तरीकों के बारे में बताएं। 

हीटवेव के लक्षण 

  • हीटवेव की चपेट में आने पर आपको शरीर में कई लक्षण नजर नजर आ सकते हैं। 
  • हीटवेव होने पर कमजोरी, जी मचलाने जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। 
  • ऐसे मे आपको चिड़चिड़ापन होने के अलावां ज्यादा प्यास लग सकती है। 
  • ऐसे में शरीर का तापमान बढ़ने के साथ ही ज्यादा पसीने आने जैेसे लक्षण भी शामिल हैं। 
  • ऐसे में मसल क्रैंप होने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर भी कम हो सकता है। 

हीटवेव से बचने के तरीके 

  • हीटवेव से बचने के लिए आपको हाइड्रेट रहने की जरूरत है। 
  • ऐसे में आपको ज्यादा शारीरिक गतिविधियों से बचना चाहिए। 
  • ऐसे में आपको सूरज की किरणों के सीधा संपर्क में आने से बचना चाहिए। 
  • हीटवेव से बचने के लिए आपको ढ़ीले-ढ़ाले कपड़े पहनने चाहिए। 
  • ऐसे में 12 बजे से 3 बजे के अंतराल में बाहर निकलने से बचें। 
  • हीटवेव से बचने के लिए आपको ठंडे या फिर सामान्य तापमान में रहना चाहिए। 

Read Next

आर्टिफिशियल तरीके से आम को पकाने वाले व्यापारियों पर सख्त हुई FSSAI, जारी की चेतावनी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version