Tangerine/Kinnow: कीनू (किन्नू) और इसके तेल के सेवन से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे, जानें इसके नुकसान भी

कीनू के अंदर कई विटामिंस जैसे विटामिन ए, सी, बी12 आदि मौजूद हैं। ऐसे में यह सेहत को कई लाभ पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान।
  • SHARE
  • FOLLOW
Tangerine/Kinnow: कीनू (किन्नू) और इसके तेल के सेवन से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे, जानें इसके नुकसान भी


कीनू (Kinnow/Tangerine) को संतरा समझने वाले लोग अकसर भ्रमित हो जाते हैं। ‌ ऐसे लोगों को बता दें कि यह संतरा नहीं बल्कि संतरे का एक रूप है जो कि संतरे की तरह दिखता जरूर है लेकिन उससे बेहद अलग होता है। ये आकार में थोड़ा छोटा और रंग में संतरे से थोड़ा गहरा होता है। ध्यान दें कि आसानी से छीलकर खाने वाले कीनू के अंदर बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में कीनू सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है। बता दें कि इस फल के अंदर पोषक तत्व अधिक होने के साथ-साथ कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा इसके अंदर beta-carotene फोलेट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। हम अपने इस लेख में न केवल कीनू के बारे में बताएंगे बल्कि कीनू के तेल के बारे में भी बताएं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे की कीनू के सेवन से स्वास्थ्य को क्या-क्या फायदे होते हैं साथ ही हम इसके नुकसान के बारे में भी जानेंगे। ये लेख पारस हॉस्पिटल की डाइटीशियन नेहा पठानिया द्वारा दिए गए इनपुंट्स पर बनाया गया है। पढ़ते हैं आगे...

1 - कीनू के सेवन से सूजन हो दूर

जैसा कि हमने बताया था कि कीनू के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। ऐसे में शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की सूजन को दूर करने में यह बेहद मददगार है। इसके अलावा शरीर के मुक्त कणों से खुद को बचाने में भी योगदान देता है।

2 - कीनू के तेल से खून हो साफ

शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने के साथ-साथ खून को साफ करने में भी कीनू का तेल बेहद मददगार है। कीनू के तेल से शरीर में पाए जाने वाले अधिक यूरिक एसिड, विषाक्त पदार्थ, अधिक नमक और पानी मूत्राशय के माध्यम से बाहर निकालने का काम कीनू करता है। ऐसे में अपनी डाइट में कीनू के तेल को शामिल किया जा सकता है।

3 - कीनू से कोशिकाओं का हो विकास

कीनू को साइटोफायलेटिक के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में यह शरीर में कोशिकाओं का विकास करता है और नई कोशिकाओं को बढ़ाने का भी काम करता है। शरीर को विकसित करने में भी कीनू बेहद उपयोगी है। ऐसे में शरीर के विकास के लिए आप कीनू को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटीज में क्‍व‍िनोआ का सेवन करने से मिलता है लाभ? जानें क्‍व‍िनोआ से सेहत को मिलने वाले 9 फायदे

4 - कीनू के तेल से पाचन क्रिया हो अच्छी

जैसे कि हमने पहले भी बताया की कीनू का तेल शरीर में विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम करता है। इसी प्रकार कीनू के तेल से पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाया जा सकता है बता दें कि यह एक टॉनिक की तरह काम करता है और पाचन क्रिया को उत्तेजित कर पेट को साफ रखता है। साथ ही पाचन क्रिया की कमजोरी को दूर करने के लिए भी आप कीनू के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5 - कीनू से शरीर को मिले ऊर्जा

शरीर को मजबूती देने के लिए कीनू बेहद फायदेमंद है। शरीर की गतिविधियों को सुधारने के साथ-साथ यह पेट और लीवर के जरिए पोषक तत्व को अवशोषण कर उनका विकास करता है। वहीं कीनू का तेल मेटाबॉलिज्म को उत्तेजित करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और तंत्र तंत्रिकाओं को लाभ पहुंचाने में भी कीनू का तेल बेहद उपयोगी है। ऐसे में आप संक्रमण से लड़ने के लिए कीनू के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

6 - कीनू के तेल से बढ़े भूख

गैस की समस्या को दूर करने और पित और एसिड के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए कीनू का तेल बेहद उपयोगी है। यह सूजन, पेट के छाले और पाचन तंत्र को मजबूती देता है। यही कारण है कि यह आपकी भूख को भी बढ़ाता है। ऐसे में आप कीनू के तेल का उपयोग अपनी भूख को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- अजमोद (सेलेरी) के सेवन से सेहत को मिलते हैं 8 फायदे, जानें नुकसान भी

7 - कीनू के तेल से दर्द हो दूर

सूजन को दूर करने के साथ -साथ दर्द को दूर करने में कीनू का तेल बेहद उपयोगी है। ऐसे में बुखार, डिप्रेशन, चिंता, तनाव के साथ पाचन क्रिया  की मजबूती और मूत्र व मल को त्यागने के आसानी होती है। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति को अनिंद्रा की समस्या है तो वे इसके सेवन सो अपनी नींद न आने की समस्या को भी दूर कर सकता है।  

8 - कीनू का तेल मांसपेशियों की ऐंठन को करे दूर 

जब मांसपेशियों में ऐंठन होती है तो इसकी वजह से शरीर को कई नुकसानों का सामना करना पड़ता है। पाचन क्रिया, तंत्रिका तंत्र प्रणाली, मांसपेशियों में ऐंठन की वजह से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यही कारण होता है कि व्यक्ति में अस्थमा, हैजा, दस्त, नाक बंद आदि समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। ऐसे मैं आपको बता दें कि कीनू के तेल के अंदर मांसपेशियों को दूर करने के गुण पाए जाते हैं।

कीनू से होने वाले नुकसान

1 - त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में कीनू बेहद उपयोगी है लेकिन कई व्यक्तियों में इसके उपयोग से एलर्जी की समस्या देखी गई है ऐसे में सावधानी के साथ इसका उपयोग करें।

2 - क्योंकि इसका स्वाद खट्टा होता है ऐसे में गले की समस्या से ग्रस्त लोग इसका सेवन ना करें वरना इसके सेवन से समस्या गंभीर हो सकती है।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदु से पता चलता है कि कीनू को अपनी डाइट में जोड़ने से सेहत को कई फायदे पहुंच सकते हैं। ऐसे में इसे आज ही अपनी डाइट में जोड़ें। लेकिन अगर आपको इससे किसी भी प्रकार की एलर्जी महसूस होती है तो इसे अपने डाइट से बाहर निकालें। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं कीनू का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आप किसी गंभीर समस्या ग्रस्त हैं तब भी अपनी डाइट में इसे जोड़ने से पहले एक बार डॉ. की सलाह जरूर लें। 

ये लेख पारस हॉस्पिटल की डाइटीशियन नेहा पठानिया द्वारा दिए गए इनपुंट्स पर बनाया गया है।

Read More Articles on Healthy diet in hindi

Read Next

कच्चे केले की सब्जी खाना सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें 4 फायदे और स्वादिष्ट रेसिपी

Disclaimer