बालों को मजबूत और लंबा बनाएगा करौंदा, इस तरह से करें इस्तेमाल

बालों को मजबूत बनाने के लिए आप करौंदे का उपयोग कर सकते हैं। जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल।   
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों को मजबूत और लंबा बनाएगा करौंदा, इस तरह से करें इस्तेमाल

पोषण तत्वों की कमी का असर शरीर के साथ ही बालों पर भी देखने को मिलता है। पोषण तत्वों की कमी के कारण बाल समय से पहले ही झड़ने लगते हैं। ऐसे में आपके बाल रुखे और बेजान हो जाते हैं। बालों की समस्या को दूर करने के लिए बाजार में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट मौजूद हैं। इन प्रोडक्ट के उपयोग का असर कुछ समय के लिए दिखाई देता है। लेकिन, घरेलू उपाय से आप बालों की समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकते हैं। बालों को टूटने-झड़ने से बचाने के लिए करौंदा का उपयोग किया जा सकता है। आगे जानते हैं करौंदे से बालों को होने वाले फायदे। 

बालों को मजबूत और लंबा बनाने में मदद करेगा करौंदा - Benefits Of Karonda For Strong Hair In Hindi 

स्कैल्प को पोषण प्रदान करें 

स्कैल्प को मजबूत बनाकर आप बालों की ग्रोथ बेहतर कर सकते हैं। करौंदा, विटामिन सी और ए सहित आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों के रोम को बेहतर करते हैं। ये पोषक तत्व स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे बालों के रोम को  पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।

karonda benefits strong hair

बालों की ग्रोथ को करें बेहतर

करौंदे में एंटीऑक्सीडेंट गुण हैं जो हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। फ्री रेडिकल्स बालों के रोमों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और बालों की ग्रोथ को रोक  सकते हैं। करौंदा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इन फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। करौंदे का नियमित सेवन कर या उसे हेयर पैक में मिलाकर लगाने से बाल मजबूत बनते हैं। 

बालों का झड़ना कम करें

बालों का झड़ना पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए एक बड़ी समस्या हो सकती है। करौंदे में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प के संक्रमण को रोक सकते हैं, जिससे बालों के झड़ने की संभावना कम होती है। इसके अतिरिक्त, करौंदे में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने में मदद करते हैं, जो बालों के झड़ने का एक प्रमुख कारण है।

बालों को मॉइस्चराइज करें 

बाल कई कारणों से रूखे और बेजान हो सकते हैं। इसमें तेज धूप, इंफेक्शन और प्रदूषण को भी शामिल किया जा सकता है। करौंदे का हेयर पैक बालों को मॉइस्चराइज करता है और बालों के डैमज को नेचुरली रूप से बचाता है। करौंदे में विटामिन ई और बी5 की मौजूदगी बालों की जड़ों को पोषण और नमी देने में मदद करती है, जिससे बाल स्वस्थ और चमकदार बनते हैं।

डैंड्रफ को करें दूर

करौंदे में एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरिल गुण होते हैं, जो रूसी और स्कैल्प की जलन को दूर करते हैं। करौंदा-युक्त शैंपू का नियमित उपयोग स्कैल्प की समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। इससे स्कैल्प की डैंड्रफ दूर होती है। 

बालों के लिए करौंदे का उपयोग कैसे करें 

  • बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए आप करीब 10 से 12 करौंदे ले लें। 
  • इन सभी ब्लैंडर में ब्लेंड कर लें। 
  • इस पेस्ट को एक बाउल में निकाले, इसमें एक चम्मच शहद और नारिलय तेल मिलाएं। 
  • इस मास्क को बालों की जड़ों पर लगाएं और मसाज करें। 
  • इसके बाद बचे पैक को पूरे बालों पर लगा दें। 
  • इसे 30 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें। फिर बालों को गुनगुने पानी से धो लें। 

इसे भी पढ़ें : बालों को जड़ों से मजबूत बनाना है तो करें ये 6 काम, झड़ना-टूटना बंद हो जाएंगे बाल

इसके अलावा आप करौंदे का जूस भी पी सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस उपाय को सप्ताह में दो से चार बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों की समस्याएं दूर होती है और बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। 

 

Read Next

बालों के लिए फायदेमंद है करी पत्ते और कलौंजी का तेल, जानें इसे बनाने और लगाने का तरीका

Disclaimer