आज बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्मदिन है। 90 के दशक में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और सफल अभिनेत्रियों में शुमार करिश्मा कपूर आज 45 साल की हो रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से करिश्मा कपूर को 'लोलो' भी बुलाया जाता है। 90 के दशक में करिश्मा की फिल्मों का जादू लोगों पर सिर चढ़कर बोलता था। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के साथ करिश्मा कपूर की जोड़ी ने एक पूरे दशक तक भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया था। गोविंदा के साथ उन्होंने राजा बाबू, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, साजन चले ससुराल, हसीना मान जाएगी जैसी ढेर सारी फिल्में की हैं। इसके अलावा उनकी बेहतरीन फिल्मों में राजा हिन्दुस्तानी, दिल तो पागल है, फिज़ा, जुबैदा आदि भी शामिल हैं।
करिश्मा आजकल फिल्मों से जरूर दूर हैं, मगर सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। 45 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती और फिटनेस के दीवानें लाखों में हैं। इंस्टाग्राम पर करिश्मा के 44 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। इस उम्र में भी करिश्मा अपनी फिटनेस, फिगर और त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए बहुत मेहनत करती हैं। आइए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर उर्फ लोलो का डाइट और वर्कआउट प्लान।
View this post on Instagram
करिश्मा कपूर का फिटनेस मंत्रा (Karishma Kapoor Fitness Secrets)
करिश्मा कपूर खुद को फिट रखने के लिए जिम जाने से ज्यादा, योगा करने में विश्वास रखती हैं। उनका मानना है कि योग उनके शरीर के साथ-साथ उनके मन को भी फिट रखता है और उन्हें इससे आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। योग के अलावा पैदल चलना भी उन्हें अच्छा लगता है। हाल में करीना ने योग और बैलेंस्ड डाइट के द्वारा अपना वजन 25 किलो तक कम किया था।
इसे भी पढ़ें:- सलमान खान का वर्कआउट और डाइट प्लान, जानें 53 की उम्र में भी खुद को कैसे फिट रखते हैं 'भाईजान'
करिश्मा कपूर वर्कआउट प्लान (Karishma Kapoor Workout Plan)
ऐसा नहीं है कि करिश्मा वर्कआउट नहीं करती हैं, मगर वर्कआउट के लिए जिम जाना उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है। इसलिए वो घर पर ही अपने पर्सनल ट्रेनर से सप्ताह में 3-4 दिन की ट्रेनिंग लेती हैं। इस ट्रेनिंग के अलावा करिश्मा को स्विमिंग (तैराकी) करना भी अच्छा लगता है। अपने स्कूल के दिनों से ही करिश्मा स्विमिंग करती रही हैं। इसके अलावा करीना अक्सर एलीवेटर या लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ना पसंद करती हैं। ये सारी अच्छी आदतें ही उनकी फिटनेस का राज हैं।
View this post on Instagram
करिश्मा कपूर का डाइट प्लान (Karishma Kapoor Diet Plan)
आमतौर पर लोलो दिन में कई बार बहुत थोड़ा-थोड़ा खाती हैं। हालांकि खाने में वो बहुत ज्यादा डाइट कॉन्शियस नहीं हैं। करिश्मा का मानना है कि आप जो चाहे वो खा सकती हैं। वजन घटाने या फिट रहने के लिए आपका भूखा रहना जरूरी नहीं है। लेकिन आपको खाने का सही तरीका पता होना चाहिए।
चॉकलेट है पसंद- करिश्मा को चॉकलेट्स बहुत पसंद है। करिश्मा बताती हैं कि उन्हें जो भी पसंद है, वो हर चीज खाती हैं। खाने-पीने के मामले में मन को मारकर रखने से आपका वजन उल्टा बढ़ने लगता है। इसलिए वो चॉकलेट्स भी खाती हैं और कार्ब्स भी लेती हैं, मगर सबकुछ बहुत सीमित और थोड़ी मात्रा में।
ब्रेकफास्ट- ब्रेकफास्ट में ज्यादातर करिश्मा सीरियल्स लेना पसंद करती हैं। कभी-कभार ओटमील या एग व्हाइट भी खा लेती हैं। इसके अलावा दिन के बीच में वो फलों और सब्जियों का सलाद जरूर खाती हैं, ताकि उन्हें जरूरी विटामिन्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मिल सकें।
View this post on Instagram
#berried��#healthybreakfast☕️#shawnmendes��#onrepeat��#earlymornings
डिनर- एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वजन घटाने के दौरान वो रोजाना रात में फिश करी और चावल खाती थीं। ये बात वो जब अपने दोस्तों से बताती हैं तो उन्हें यकीन नहीं होता कि रात में कार्ब्स खाकर उन्होंने अपना वजन कैसे घटाया। मगर करिश्मा का कहना है कि सही पोर्शन में, सही मात्रा में और सही तरीके से खाया गया कार्ब्स आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
स्नैक्स- करिश्मा बताती हैं कि शाम को स्नैक्स के समय खाने के लिए पोहा सबसे बेहतर विकल्प है। इसके अलावा ढेर सारी सब्जियों के साथ उपमा खाना भी उन्हें पसंद है क्योंकि ये हेल्दी होता है। करिश्मा को चटपटा खाना पसंद है इसलिए वो पोहे में अक्सर ढेर सारी मिर्ची डालकर खाती हैं।
Read more articles on Exercise Fitness in Hindi