अक्सर एक जगह बैठे रहने से शरीर पर चर्बी जमा होने लगती है। जॉब करने वाले लोग अक्सर कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करते हैं। लगातार बैठे रहने से शारीरिक कसरत नही हो पाती है, इसके लिए जरूरी है कि काम के बाद या सुबह जल्दी उठकर कुछ शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। इसके लिए सबसे बेहतर है योगासन। अगर आप नियमित रूप से कपोतासन (Pigeon Pose) का अभ्यास करें तो यह आपके शरीर से अनचाही चर्बी को हटाने में मदद करता है। इससे आपकी कमर, जांघों, पैरों का फैट कम होता है। इसके अलावा कपोतासन से फेफड़े भी मजबूत होते हैं। इसे करना बहुत आसान है। आइए जानते हैं कैसे
इसे भी पढ़ें: कमर और पीठ दर्द से छुटकारा दिलाएगा 'मरिचियासन'
कपोतासन की विधि
1. सबसे पहले वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
2. इसके पश्चात आपके दोनों हाथों को कमर के नीचे की तरफ ज़मीन पर टिकाएं तथा हथेलियां ज़मीन पर रहें।
3. अपनी हथेलियों का सहारा लेते हुए धीरे-धीरे पीछे की और मुड़ जाये।
4. अब धीरे धीरे अपने कमर को मोड़े, जैसा की चित्र में दिखाया गया है और अपने सिर के ऊपरी हिस्से को पीछे की तरफ मोड़कर ज़मीन से टिकाने का प्रयत्न करे।
5. अपने हाथों को ध्यानपूर्वक धीरे से सिर के पीछे ले जाएं और अपनी हथेलियों को ज़मीन रखे।
6. अपनी जांघों को ऊपर की तरफ उठाएं तथा हाथों को सीधा करने का प्रयत्न करें।
7. इस मुद्रा में कुछ देर बने रहे, गहरी साँसे लें।
8. अब अपनी शुरुआती अवस्था में लौट आएं।
इसे भी पढ़ें: योग करने से पहले जरूर जान लीजिये ये बात
कपोतासन करने के फायदे
इस आसन का अभ्यास रोज करने से पीठ दर्द से राहत मिलती है। कपोतासन का अभ्यास करके अन्य आसन की मुद्राओं को भी सुधारा जा सकता है। यह आसन निम्न रक्तचाप और उच्च रक्तचाप दोनों में फायदेमंद है। यह आसन का अभ्यास सीने को फ़ैलाने और चौड़ा करने में मदद करते है। शरीर में जकडन और पीठ दर्द दोनों से राहत पाने के लिए इस आसन को करना फायदेमंद है। पेट की चर्बी कम करने और शरीर को सुढौल बनाने में यह सहायक है। यह आसन पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। अस्थमा और श्वास संबंधी अन्य बीमारियों से बचाव के लिए ये आसन किया जाना चाहिए। इसे करने से शरीर में रक्त का संचार अच्छे से होता है। क्योकि इसमें जांघों, एडियों, जोडों, सीने, पेट व् सभी अंगो पर दबाव पढता है।
नोट- गर्भावस्था और पीरियड्स के दौरान कपोतासन का अभ्यास नही करना चाहिए। यदि आपको घुटनो या टखनों में किसी तरह की समस्या है तो इस आसन का अभ्यास आप ना करे। अगर आपको कलाइयों में चोट या कोई और समस्या है तो इस आसन का अभ्यास आपको नहीं करना चाहिए। इसे करने से पहले किसी योग गुरू की सलाह जरूर लें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source: Getty
Read More Articles On Yoga In Hindi