Kalonji Water Benefits To Reduce Bad Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और खराब लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। आज के समय में युवा भी हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का शिकार हो रहे हैं। खाने में बहुत ज्यादा फैटी फूड्स को शामिल करने और शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहने की वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कलौंजी का पानी पीना फायदेमंद होता है, आइये इस लेख में जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में कलौंजी के फायदे।
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कलौंजी का पानी पीने के फायदे- Kalonji Water Benefits To Reduce Bad Cholesterol in Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के कारण हार्ट अटैक, ब्लॉकेज, कोरोनरी आर्टरी डिजीज समेत कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। इस समस्या से बचने के लिए आपको डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गयी है, तो रोजाना कलौंजी का पानी पीने से फायदा मिलेगा। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "कलौंजी में एंटीऑक्सीडेंट्स, थाइमोक्विनोन, फाइबर और फाइटोस्टेरॉल, साथ ही पॉलीअनसेचुरेटेड फैट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद मिलती है।"
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें कम करने के टिप्स
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कलौंजी के पानी का सेवन कैसे करें?- How To Take Kalonji Water To Lower Cholesterol In Hindi
कलौंजी के पानी का सुबह के समय नियमित रूप से सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए सबसे पहले एक चौथाई चम्मच कलौंजी को एक गिलास पानी में डालकर रात भर रख दें। सुबह के छानकर हल्का गुनगुना करें और फिर गुनगुने पानी का सेवन करें। इसके अलावा आप कलौंजी के बीज को पानी में उबालकर भी इसका पानी तैयार कर सकते हैं। नियमित रूप से इस पानी का सेवन शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
इसके अलावा जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)