Janhvi Kapoor Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की तबीयत अचानक खराब हो गई है। तबीयत खराब होने के बाद एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को फूड पॉइजनिंग की परेशानी के बाद मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल जान्हवी की हालत स्थिर बताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं जल्द ही जान्हवी को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और वह काम पर लौट आएंगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो जान्हवी पिछले दिनों एक ऑफिशियल वर्क के लिए चेन्नई गई हुई थीं। इसी दौरान एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा खा लिया जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत खराब होने और कमजोरी महसूस होने की वजह से उन्हें बुधवार को डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जान्हवी की तरह बारिश के दिनों में कई लोगों को फूड पॉइजनिंग की समस्या होती है। आइए इस लेख में दिल्ली के एमबीबीएस डॉक्टर सुरिंदर कुमार से जानते हैं फूड पॉइजनिंग के लक्षण और कारण के बारे में।
इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में इस एक बात से परेशान हुईं ऋचा चड्ढा, कहा- 'कभी-कभी बहुत बुरा लगता है'
फूड पॉइजनिंग के कारण - Causes of food poisoning
1 - किसी भी प्रकार के वायरस के कारण
बता दें कि फूड प्वाइजनिंग किसी भी वायरस के कारण होना आम बात है। यह वायरस नोरोवायरस के नाम से जाना जाता है। इससे अलग और भी कई ऐसे वायरस है जैसे- रोटावायरस, सेपोवायरस, एस्ट्रोवायरस आदि, जिनके कारण इस तरह की समस्या पैदा हो सकती हैं।
2 - परजीवी होने के कारण
बैक्टीरिया अगर शरीर में हो जाए तो वह फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। लेकिन अगर कुछ परजीवी खाने के माध्यम से हुए हैं तो यह बेहद घातक हो सकते हैं। यह पाचन तंत्र में सालों तक पनपते रहते हैं और इनकी पहचान करना भी मुश्किल होता है हालांकि जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है उनके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।
3 - बैक्टीरिया होने के कारण
बैक्टीरिया बेहद प्रचलित कारणों में से एक हो सकता है, जिसके कारण शरीर में फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। ऐसे में बाहर के खाने से ये समस्या पैदा हो सकती है।ध्यान दें जो लोग किसी बीमारी जैसे डायबिटीज, लीवर संबंधित रोग आदि लंबी बीमारियों से ग्रस्त रहते हैं यदि उन लोगों को फ़ूड पॉइजनिंग की समस्या हो जाए तो यह बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। इससे अलग वृद्धावस्था के दौरान प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है तब भी यह समस्या बेहद घातक हो सकती है। गर्भवती महिलाएं भी समस्या से बचकर रहें। छोटे बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाती है इसलिए फूड प्वाइजनिंग का खतरा बेहद खतरनाक हो सकता है।
इसे भी पढ़ेंः योग और सलाद डाइट की मदद से एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने घटाया 23 किलो वजन, जानें उनकी वेट लॉस जर्नी
फूड पॉइजनिंग के लक्षण- Symptoms of food poisoning
बता दें कि फूड प्वाइजनिंग होने पर व्यक्ति को निम्न लक्षण नजर आ सकते हैं-
1 - उल्टी आना
2 - शरीर में बुखार हो जाना
3 - पेट में दर्द या ऐंठन महसूस करना
4 - पतला दस्त हो जाना
5 - मतली आना (यह लक्षण 2 या 3 घंटे के अंदर ही नजर आने शुरू हो जाते हैं।)
6 - दस्त हो जाना
7 - उल्टी या मल में खून आ जाना
8 - पानी की कमी हो जाना
9 - पेशाब ना आना
10 - प्यास लगना