White Honey: क्‍या सफेद शहद आपके लिए अच्‍छा है? जानें 5 फायदे और नुकसान

Benefits Of White Honey: यहां जानिए सफेद शहद क्‍या है और यह आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
White Honey: क्‍या सफेद शहद आपके लिए अच्‍छा है? जानें 5 फायदे और नुकसान


शहद के भी कई प्रकार होते हैं, जैसे मनूका हनी या फिर व्‍हाइट हनी। इन सभी अलग प्रकार के शहदों में कुछ खास पोषक तत्‍व होते हैं, जिनके कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ हैं। शहद का उपयोग वर्षों से औषधीय प्रयोजनों के लिए भी किया जाता आ रहा है। यह आपकी त्‍वचा से लेकर गले में खराश और कई अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, इसे इम्युनिटी बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है। 

विभिन्न प्रकार के शहद का स्वाद, रंग और सटीक पोषक तत्व इस बात पर निर्भर करते हैं कि मधुमक्खियां इसे कहां से इकट्ठा करती हैं। यह फूलों के शहद के प्रकार पर भी निर्भर करता है। आइए जानते हैं सफेद शहद क्‍या है और इसके क्‍या फायदे है और नुकसान हो सकते हैं। 

सफेद शहद क्या है?

जैसा कि नाम से प्रतीत होता है कि शहद का रंग सफेद होता है। लेकिन सफेद शहद रंग में बिल्कुल सफेद नहीं, बल्कि क्रीमी सफेद होता है। सफेद शहद गहरे रंग के शहद की तुलना में ज्‍यादा स्‍वादिष्‍ट और सेहतमंद होता है। इसे कच्‍चे शहद के रूप में भी जाना जाता है। कहा जा सकता है कि सफेद शहद सीधे मधुमख्‍खी के छत्ते से आता है। इसे शहद को निकालने में किसी हीटिंग प्रक्रिया का इस्‍तेमाल नहीं होता। हीटिंग प्रक्रिया कुछ लाभकारी एंटीऑक्सिडेंट और बैक्टीरिया खत्‍म हो जाते हैं, जिस वजह से गहरे रंग के शहद की तुलना में सफेद शहद को ज्‍यादा लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा, सफेद शहद हर मौसम और हर फूल से प्राप्‍त नहीं होता है। सफेद शहद का उत्पादन करने वाले फूलों में शामिल हैं: सेज, अल्फाल्फा और सफेद तिपतिया घास। 

सफेद शहद में मौजूद पोषक तत्व

सफेद शहद में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा, इसमें बी विटामिन, मैग्‍नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस और जस्ता सहित कई विटामिन्‍स और मिनरल्‍स होते हैं। इसे एंटीऑक्‍सीडेंट्स का पावरहाउस माना जाता है। 

सफेद शहद के फायदे 

1. एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस है 

सफेद शहद में फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक नामक यौगिक और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। यह एंटीऑक्सिडेंट आपके शरीर को फ्री रेडिकल्‍स से लड़ने में मदद करते हैं और कोशिका क्षति से बचाने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्‍स उम्र बढ़ने की प्रक्रिया में योगदान करते हैं और कैंसर व हृदय रोग जैसी स्थितियों के जोखिम को भी बढ़ा सकते हैं। 

2. खांसी से राहत 

शहद को कफ-खांसी के लिए काफी समय से दवा के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह गले में खराश को दूर करने और खांसी से राहत पाने में मदद करता है। इसके लिए आप नींबू के साथ गर्म चाय में शहद डालकर पिएं या फिर आप गर्म पानी के साथ शहद मिलाकर पिएं। 

इसे भी पढें: काली मिर्च ही नहीं सफेद मिर्च भी है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें 5 बड़े फायदे

3. पाचन संबंधी समस्‍याओं के लिए 

शहद आपको पाचन संबंधी मुद्दों जैसे कि दस्त और अल्सर के इलाज में भी मदद करता है। यह आपके पेट के स्वास्थ्य में सुधार करता है और इस प्रकार पाचन का समर्थन करता है। आप 1 से 2 चम्मच सफेद या कच्‍चे शहद को खाली पेट लें। इससे पेट दद्र में राहत मिलेगी और हीलिंग प्रक्रिया में मदद मिलेगी। 

5. त्वचा और घाव भरने में सहायक 

सफेद शहद में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। इस शहद का उपयोग त्वचा को सुंदर और त्‍वचा के घावों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। आप इसे सौंदर्य उत्पादों में एक घटक के रूप में भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। सफेद शहद हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस को नष्‍ट कर सकता है। 

इसे भी पढें: स्ट्रॉबेरी या ब्लूबेरी कौन है ज्‍यादा फायदेमंद? जानें इनके बीच का अंतर और फायदे

सफेद शहद के नुकसान 

सफेद शहद अपनी माइक्रोबियल सामग्री के कारण कुछ जोखिम रखता है। यह बोटुलिज़्म का कारण बन सकता है, जो एक गंभीर बीमारी है जो पैरालिसिस का कारण बन सकती है। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी प्रकार का कच्चा, सफेद या अन्‍य शहद नहीं दिया जाना चाहिए और जिन लोगों में कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली है, उन्हें भी इसका कम सेवन करना चाहिए।

Read More Article On Healthy Diet In Hindi 

Read Next

Millet Baby Potatoes Chaat: क्रिस्‍पी मिलेट बेबी पोटैटो चाट है स्‍वाद और सेहत से भरपूर, जानें इसकी आसान रेसेपी

Disclaimer