दूध एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसे हम रोज़ सुबह-शाम अपनी डाइट में शामिल करते हैं। किसी दिन अगर दूध न पीने को मिले, तो कुछ अधूरा-सा लगता है। डॉक्टर भी महिलाओं को रोज दूध का सेवन करने की सलाह देते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और कैल्शियम मौजूद होते हैं, जो बॉडी को पूरा दिन एक्टिव रखने का काम करते हैं। इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको खास सोया मिल्क के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। सोया मिल्क, एक ऐसे प्रकार का मिल्क है, जो शरीर को पोषण देने का कार्य करता है। इसमें सभी जरूरी तत्व जैसे विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और फैटी एसिड पाए जाते हैं।
जो लोग लैक्टोज इनटॉलरेंट होते हैं उनके लिए यह काफी अच्छा विकल्प है। यह घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। लेकिन क्या यह दूध, महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है या नहीं? आइए जानें... एक नए शोध से यह बात सामने आई है कि सोया मिल्क में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो एस्ट्रोलजन रिलीज़ करते हैं। इससे ब्रेस्ट कैंसर होने की समस्या पैदा हो सकती है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह दूध नुकसानदायक माना जाता है।
इसे भी पढ़ें : सोया उत्पाद के स्वास्थ लाभ
ब्रेस्ट कैंसर
कैंसर का यह प्रकार केवल महिलाओं को होता है, जिसका सीधा संबंध सोया मिल्क के सेवन से हो सकता है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी द्वारा किए गए शोध की मानें, तो सोया मिल्क का अधिक सेवन करने से ब्रेस्ट ट्यूमर भी हो सकता है। हालांकि यह समस्याएं सोया मिल्का के बहुत अधिक सेवन करने से उत्पन्न होती हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी का यह भी कहना है कि सोया सप्लीमेंट लेना महिलाओं के लिए ज़्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसमें आइसोफ्लेवन कंपाउड़ पाया जाता है, जिससे ब्रेस्टक कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
दिल के लिए
अमेरिका स्थित नेशनल हॉर्ट, लंग एंड ब्लड इंस्टीट्यूट द्वारा किए गए शोध की मानें, तो हर साल दुनियाभर में प्रत्येक चार में से एक महिला की मौत दिल की बीमारी के कारण होती है। वसा का अधिक सेवन करना इसका कारण हो सकता है। ऐसे में सोया मिल्क का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
अमेरिकन कैंसर सोसायटी की मानें, तो सोया उत्पादों में वसा, विटामिन, फाइबर आदि होता है, जिसके सेवन से दिल मजबूत बनता है। ऐसे में जानवरों से निकलने वाले दूध की तुलना में सोया मिल्क अधिक फायदेमंद होता है। इसलिए, महिलाओं के दिल को स्वस्थ रखने का यह बेहतर विकल्प है। फिर भई आप सोया मिल्क नेले से पहले डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
हड्डियों के लिए
सोया मिल्क और गाय के दूध में बराबर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। महिलाओं की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है, उनको ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ने लगता है। इस खतरे से निपटने के लिए कैल्शियम को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी होता है। 2011 में ‘न्यूट्रीशन रिसर्च’ नामक पत्रिका में छपे शोध की मानें, तो जो महिलाएं रोज गाय के दूध का सेवन करती हैं, उनकी तुलना में दिन में एक बार सोया मिल्क का सेवन करने वाली महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम रहता है।
पेट के लिए है फायदेमंद
जो महिलाएं लैक्टोज इंटालरेंट होती हैं, उनके लिए यह काफी अच्छाक विकल्प साबित हो सकता है। इसमें पौधों में पाए जाने वाला प्रोटीन होता है, जिससे एलर्जी की समस्याम खत्म होती है। इसमें लैक्टोज बिलकुल भी नहीं होता है, यानी इसे आप बिना किसी समस्या के अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
हालांकि सोया मिल्क पीने के फायदे ज़्यादा और नुकसान कम हैं, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह लिए इसका सेवन करने से बचें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : Shutterstock.com
Read More Articles on Womens-Health in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version