Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी में परफ्यूम या डियो लगाना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें

Is it Safe to Use Perfume while Pregnant : क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को परफ्यूम का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? आइए इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी में परफ्यूम या डियो लगाना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें


Is it Safe to Use Perfume while Pregnant : प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं जिन चीजों का इस्तेमाल करती हैं, उसका सीधा असर बच्चे की सेहत पर भी होता है। ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट का ख्याल रखने के साथ-साथ वह बॉडी पर किन चीजों का इस्तेमाल करती हैं, इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए। यही वजह है कि महिलाएं कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। हालांकि, आज के इस आर्टिकल में हम एक बहुत ही बेसिक चीज के बारे में बात कर रहे हैं। महिलाएं रोजमर्रा की जिंदगी में परफ्यूम और डियो का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन यहां सवाल उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी के दौरान परफ्यूम का इस्तेमाल करना सही है या नहीं? इस सवाल का जवाब हमें डॉ. सुषमा तोमर, सलाहकार - प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, फोर्टिस अस्पताल, कल्याण (Dr Sushma Tomar, Consultant - Obstetrician & Gynecologist, Fortis Hospital, Kalyan) ने दिया है।

प्रेग्नेंसी के दौरान परफ्यूम लगाना चाहिए या नहीं?- Should you Apply Perfume During Pregnancy or Not

perfume during pregnency

प्रेग्नेंसी के दौरान, खासकर पहली तिमाही में महिलाओं का परफ्यूम लगाना शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। बता दें कि ज्यादातर परफ्यूम में हानिकारक केमिकल होते हैं। इस स्थिति में महिलाओं के लिए नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। परफ्यूम में मौजूद कई रसायन हार्मोनल चेंज का कारण बन सकते हैं। बता दें कि कई परफ्यूम में टेराटोजेनिक केमिकल पाया जा सकता है। हालांकि, इस पर अभी भी कई शोध किए जाने बाकी हैं। यह केमिकल बच्चे की सेहत और विकास में बाधक बन सकता है। आमतौर पर, महिलाएं डॉक्टर से सलाह लेकर दूसरी तिमाही के बाद परफ्यूम लगा सकती हैं। हालांकि, आपको इसे सीधा स्किन पर लगाने की जगह कपड़ों पर लगाना चाहिए। इस स्थिति में महिलाओं को लैवेंडर और कैमोमाइल जैसे नेचुरल तेलों का इस्तेमाल करना चाहिए।  

इसे भी पढ़ें- शरीर की इन 7 जगहों पर कभी न लगाएं परफ्यूम, हो सकता है इंफेक्‍शन 

प्रेग्नेंसी में बॉडी से आने वाली बदबू से कैसे बचाव करें?- How to Prevent Body Odor During Pregnancy

  1. अगर महिलाएं शरीर से आने वाली बदबू से बचाव करना चाहती हैं, तो अपने गुप्तांग और अंडर आर्म्स को हमेशा साफ रखें। दरअसल, इन जगहों पर उगने वाले अनचाहे बालों की वजह से स्किन में खतरनाक बैक्टीरिया पैदा कर सकते हैं। इस कारण बॉडी से दुर्गंध आने लगती है। ऐसे में आपको इन बालों को हटाना चाहिए और सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए।
  2. प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर से आने वाली बदबू के लिए महिलाओं को हर रोज नहाना चाहिए। आप नहाने के पानी में एंटी-बैक्टीरियल लिक्विड या एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बॉडी से बदबू नहीं आएगी। इसके अलावा, आप गुनगुने पानी से स्नान कर सकती हैं। इससे शरीर के बैक्टीरिया से खत्म हो जाते हैं। ध्यान रखें कि नहाने के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
  3. गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सूती कपड़े पहनने चाहिए। ऐसे में शरीर से निकलने वाला पसीना जल्दी सूखता है और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद मिलती है।
  4. महिलाएं खूशबू बनाए रखने के लिए गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को मैले कपड़ों को दोबारा पहनने से बचना चाहिए। बदबू से बचने के लिए उन्हें रोजाना धुले हुए और साफ कपड़ों को पहनना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- ज्यादा परफ्यूम इस्तेमाल करने से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें एक्सपर्ट से

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर से बदबू कई कारणों से आ सकती है। हालांकि, इससे बचने के लिए महिलाओं को केमिकल युक्त परफ्यूम या डियो जैसी चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इस स्थिति में आप नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Read Next

किन बीमारियों में रक्तदान नहीं करना चाहिए? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer