
Rubbing Lemon On Face Is Good Or Bad: चेहरे की कई समस्याओं को दूर करने के लिए नींबू का प्रयोग बहुत फायदेमंद माना जाता है। यही कारण है कि कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स जैसे फेस वॉश, स्किन क्रीम और लोशन आदि में नींबू के रस को मुख्य सामग्री के रूप में प्रयोग किया जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नींबू के रस में विटामिन सी, साइट्रिक एसिड, अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड आदि मौजूद होता है। जिससे यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को साफ करने में बहुत प्रभावी है। इसके साथ ही नींबू का त्वचा की रंगत में सुधार करने के लिए जाना जाता है, यह चेहरे के दाग-धब्बे, कील-मुंहासे भी साफ करता है। इसके अलावा चेहरे पर अतिरिक्त तेल के उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
बहुत से लोग चेहरे पर सीधे तौर नींबू काटकर रगड़ते हैं या इसका रस चेहरे पर अप्लाई करते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सुरक्षित है? अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि चेहरे पर नींबू रगड़ना फायदेमंद होता है या नुकसानदायक? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डी.वाई पाटिल हॉस्पिटल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अस्मिता कपूर से बात की। चेहरे पर नींबू रगड़ना कितना सुरक्षित है, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
चेहरे पर नींबू रगड़ना चाहिए या नहीं- Can We Rub Lemon On Face In Hindi
डॉ. अस्मिता की मानें तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि चेहरे पर नींबू के रस का प्रयोग बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन सीधे तौर पर नहीं। हमें कभी भी नींबू के रस या नींबू को काटकर सीधे चेहरे की त्वचा पर नहीं रगड़ना चाहिए। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि नींबू का रस 2 PH लेवल से भी अधिक अम्लीय होता है, जिससे यह आपकी त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
चेहरे पर नींबू रगड़ने के नुकसान- Side Effects Of Rubbing Lemon On Face
अगर आप चेहरे पर सीधे नींबू रगड़ते हैं, तो इससे त्वचा में जलन, हाइपरपिगमेंटेशन और धूप के प्रति संवेदनशीलता जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा इसका सबसे गंभीर दुष्रभाव है केमिकल बर्न है। इसमें जब आप धूप में बाहर जाते हैं, तो नींबू के रस के कारण आपकी त्वचा में जलन पैदा हो सकती है। इससे त्वचा में लालिमा आ सकती है और सनबर्न जैसै प्रभाव भी देखने को मिलते हैं।
चेहरे पर नींबू लगाने का सही तरीका क्या है- Best way to apply lemon on face
डॉ. अस्मिता के अनुसार अगर आप चेहरे की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस का प्रयोग करना चाहते हैं, तो आपको हमेशा नींबू के रस को किसी अन्य चीज में मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए, जिससे कि इसका पीएच स्तर कम हो सके। आप इसे अपने फेस पैक में 1-2 चम्मच नींबू का रस मिला सकते हैं, मुल्तानी-मिट्टी या बेसन में नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं, गुलाब जल या ग्लिसरीन में आधी-आधी मात्रा लेकर मिला सकते हैं और चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इस तरह चेहरे पर नींबू का रस अप्लाई करने से त्वचा को कई फायदे मिलेंगे।
इसे भी पढें: चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे
चेहरे परे नींबू का रस लगाने के फायदे- Benefits Of Applying Lemon Juice On Face
- चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिल सकता है
- कील-मुंहासों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है
- यह त्वचा के कालेपन को दूर करने में मदद कर सकता है और टैनिंग, पिगमेंटेशन से छुटकारा दिला सकता है।
- यह त्वचा में कसाव लाने में मदद कर सकता है।
- इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा के लिए जरूरी कोलेजन प्रोटीन के निर्माण में मदद कर सकता है।
- यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है।
- यह आपको एक ग्लोइंग स्किन पाने में मदद कर सकता है।
यह भी ध्यान रखें:
इन सभी लाभों को पाने के लिए आप नींबू या नींबू के रस को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं, लेकिन आपको सीधे तौर पर इसका प्रयोग त्वचा पर भूलकर भी नहीं करना है। साथ ही सिर्फ सप्ताह में 2-3 बार ही चेहरे पर लगाएं, रोजाना नहीं।
All Image Source: Freepik