Fri Sep 11, 2026 | 10:47 PM IST

मुल्तानी मिट्टी और बेसन फेस पैक लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें कैसे बनाएं और लगाएं

Multani Mitti Besan Face Pack In Hindi: मुल्तानी मिट्टी और बेसन फेस पैक चेहरे पर लगाने से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं, जानें कैसे बनाएं और लगाएं।  

Multani Mitti Besan Face Pack In Hindi: त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी और बेसन दोनों को ही बहुत लाभकारी माना जाता है। लेकिन जब आप दोनों का साथ में त्वचा पर प्रयोग करते हैं, तो इससे आपकी त्वचा को कई फायदे मिल सकते हैं। दोनों का ही प्रयोग त्वचा पर प्राचीन काल से ही किया जा रहता है। मुल्तानी मिट्टी को हम सभी चेहरे पर प्राकृतिक फेस पैक के रूप में अप्लाई करते हैं, वहीं बेसन में हल्दी मिलाकर उबटन के रूप में या सिर्फ चेहरे धोने के लिए भी बेसन का उपयोग काफी किया जाता है। दोनों में ही त्वचा के लिए जरूरी गुण मौजूद होते हैं। ये एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स, कूलिंग व मॉइश्चराइजिंग गुणों से भरपूर होते हैं, जो आपकी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। अब सवाल यह है कि आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और बेसन कैसे अप्लाई कर सकते हैं?

मुल्तानी मिट्टी और बेसन को आप फेस पैक के रूप में चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसे बनाना और चेहरे पर लगाना दोनों ही बहुत आसान होता है। यह फेस पैक चेहरे पर लगाने से कई फायदे मिल सकते हैं। यहां नीचे इसके कुछ फायदे, बनाने और लगाने का तरीका बताया गया है।

Multani Mitti Besan Face Pack In Hindi

मुल्तानी मिट्टी और बेसन फेस पैक के फायदे-  Multani Mitti Aur Besan Face Pack Ke Fayde

  1. यह त्वचा की जलन को कम करने में मदद करता है और चेहरे की लालिमा, सनबर्न के प्रभाव को कम करता है।
  2. टैनिंग, पिगमेंटेशन और चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने में बहुत प्रभावी है।
  3. मुहांसों की सूजन को कम कम करने और उनका सफाया करने में मदद करता है।
  4. त्वचा की मृत कोशिकाओं, डेड स्किन और अतिरिक्त तेल का सफाया करता है।
  5. झुर्रियों, त्वचा की महीन रेखाओं और बढ़े हुए रोम छिद्रों को कम श्रिंक करने में मदद करता है और त्वचा में कसाव लाता है।
  6. यह आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, त्वचा को कोमल बनाता है और प्राकृतिक निखार लाता है।

इसे भी पढें: इस तरह चेहरे पर लगाएं एलोवेरा, दूर होगी मुंहासे और दाग-धब्बों की समस्या

इसे भी पढें: ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाएगा कच्चा दूध, जानें कोमल त्वचा पाने के लिए कैसे करें प्रयोग

मुल्तानी मिट्टी और बेसन फेस पैक कैसे बनाएं- How To Make Multani Mitti And Besan Face Pack

इसे फेस पैक को बनाने के लिए आपको बस 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर और समान मात्रा में बेसन एक बाउल में डालना है। फिर इसमें कच्चा दूध, गुलाब जल या नींबू का रस कोई भी एक चीज डालकर अच्छी तरह मिलाना है। आप चाहें तो इसमें चुटकी भर हल्दी भी मिला सकते हैं। पेस्ट को एक फेस पैक की तरह तैयार कर लें, फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। आप इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से धोएं, धोते समय सर्कुलर मोशन में चेहरे की मालिश करते हुए धोएं। धोने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

All Image Source Freepik

Read Next

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 16, 2022 19:46 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content