क्या शिशु की नाक की शेप ठीक करने के लिए मसाज करना सुरक्षित होता है? जानें डॉक्टर से

कुछ लोगों को लगता है कि नवजात शिशु की नाक की मसाज करने से नाक का नक्शा बदल जाता है। चलिए डॉक्टर से जानते हैं ऐसा करना कितना सुरक्षित है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या शिशु की नाक की शेप ठीक करने के लिए मसाज करना सुरक्षित होता है? जानें डॉक्टर से


कुछ नवजात शिशुओं की नाक की शेप शुरुआत में थोड़ी अलग होती है, जिसे देखकर कई बार माता-पिता घबरा जाते हैं। इसके चलते वे दादी-नानी के जमाने का नुस्खा अपनाकर नाक को शेप में लाने के लिए मसाज या मालिश करते हैं। लोगों को लगता है कि नाक की मसाज करने से नाक का नक्शा बदल जाता है, जबकि ऐसा बिलकुल नहीं है। आइये गुडविल चिल्ड्रन क्लीनिक के जाने माने पैड्रिएटिक डॉ. हाईफाइव से जानते हैं क्या शिशु की नाक को शेप में लाने के लिए मसाज करना सुरक्षित है? 

क्या शिशु की नाक को शेप में लाना सुरक्षित है? 

सोशल मीडिया पर डॉ. हाईफाइव के नाम से मशहूर डॉ. सईद मुजाहिद हुसैन के मुताबिक शिशु की नाक, उसका आकार, कद और काठी आदि उसके जीन पर निर्भर करता है। यानि काफी हद तक शिशु की शरीर के अंग उसके माता-पिता से मिलते-जुलते हैं। कुछ लोगों में ऐसी धारणा बन चुकी है कि नाक की मसाज करके शिशु की नाक को एक अलग आकार मिलता है, जिससे आगे चलकर उसकी नाक सुंदर और आकर्षक बन सकती है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by DrSayed Mujahid Husain (@dr_hifive)

नाक की शेप में नहीं होता कोई बदलाव 

डॉक्टर के मुताबिक आप शिशु के नाक की कितनी भी मसाज कर लें, लेकिन नाक का आकार नहीं बदला जा सकता है। नाक के आकार को बदलने का केवल एक ही रास्ता है कि आपको नाक की प्लास्टिक सर्जरी करानी होगी। इस एकमात्र रास्ते के जरिए आप शिशु की चिपटी, पतली या फिर फैली नाक को आकर्षक बना सकते हैं। इसलिए नाक की मसाज करना केवल एक मिथ है। इससे नाक पर जरा भी असर नहीं होता है। 

इसे भी पढ़ें - नाक की शेप को ठीक करने के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

खुद बदलता है नाक का आकार 

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर नवजात शिशु की नाक का आकार सामान्य से अलग है तो आगे चलकर उनकी नाक की शेप खुद ब खुद ठीक आकार ले सकती है। अगर लंबे समय बाद तक भी नाक का आकार वैसा ही रहता है तो यह एक चिंता का विषय हो सकता है। इसके लिए चिकित्सक से जरूर सलाह लें। 

Read Next

दांत निकलने की वजह से परेशान है बच्चा, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Disclaimer