भारतीय व्यंजनों में कई तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है। यह मसाले हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए बचपन से ही हमें हल्दी, अदरक, लहसुन, हींग और दालचीनी को दिया जाता है। अन्य मसालों की तरह आयुर्वेद में भी दालचीनी का महत्व बताया है। इसके कई फायदे होते हैं। इसलिए दूध में दालचीनी का सेवन किया जाता है। लेकिन, कई बार अभिभावकों को मन में यह सवाल आता है कि क्या 6 माह के बाद बच्चे को दालचीनी दी जा सकती है। इस लेख में आगे बताया गया है कि क्या छोटे बच्चों को दालचीनी दी जा सकती है?
क्या बच्चों को दालचीनी देना सुरक्षित है? - Is It Safe To Give Cinnamon To Babies In Hindi
कई माताएं बच्चे को ठोस आहार शुरू करने के बाद उसके भोजन में दालचीनी शामिल करती हैं। वैसे, डायटिशियन शिवाली गुप्ता के अनुसार बच्चों को भोजन में कम मात्रा में दालचीनी देना सुरक्षित माना जाता है। अधिकांश बच्चों को दालचीनी से तक तब कोई परेशानी नहीं होती, जब तक इसे थोड़ी मात्रा में दिया जाए। लेकिन, इसके अधिक सेवन से बच्चों को पेट की खराबी, दस्त और एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा, माता-पिता को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि एक निश्चित प्रकार की दालचीनी है जो शिशुओं के लिए सुरक्षित है। बच्चों के लिए आप अपने सीलोन दालचीनी को चुन सकते हैं। इसकी जगह पर बाजारों में मिलने वाली कैसिया दालचीनी से दूर रहें।
बच्चों को दालचीनी देने के फायदे - Cinnamon Benefits For Babies In Hindi
दालचीनी सिर्फ एक स्वादिष्ट मसाला नहीं है; यह कई संभावित स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। इसको आगे विस्तार से बताया गया है।
- एंटीऑक्सीडेंट गुण: दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है। ये एंटीऑक्सीडेंट आपके बच्चे के संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करने में सहायता कर सकते हैं।
- एंटीइंफ्लेमेटरी गुण: दालचीनी में सूजनरोधी गुण होते हैं, जो कुछ समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि ये प्रभाव शिशुओं की तुलना में वयस्कों पर अधिक फायदेमंद होती है।
- ब्लड शुगर को कंट्रोल करें: कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि दालचीनी ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। जिन लोगों के घर में किसी को डायबिटीज होती है, तो ऐसे में बच्चे को भी ब्लड शुगर होने का खतरा होता है।
- इम्यूनिटी पावर को बढ़ाएं : दालचीनी का सेवन करने से बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और उनको संक्रामक रोग होने की संभावना पूरी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : बच्चों को रात में बुखार क्यों आता है? जानें इससे बचाव के उपाय
दालचीनी का उपयोग आप बच्चे की एलर्जी को दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए उसे बेहद कम मात्रा में दालचीनी दे सकते हैं। यदि दालचीनी से किसी तरह की एलर्जिक प्रतिक्रिया हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।