Expert

क्या मॉनसून में नारियल पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान

Kya Monsoon Ne Nariyal Pani Pi Sakte Hai: मॉनसून में नारियल पानी पीना सुरक्षित होता है। लेकिन, पोर्शन साइज का ध्यान जरू रखें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मॉनसून में नारियल पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे-नुकसान


गर्मियों के मौसम में लोग खूब नारियल पानी पीते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो नारियल पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। नारियल पानी पीने से स्किन ग्लोइंग होती है, पेट साफ होता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं और पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर रखते हैं। बहरहाल, अब मौसम में तब्दीलियां हो रही हैं। तपती गर्मी से राहत मिलने लगती है। धीरे-धीरे मॉनसून आ रहा है। भले ही यह मौसम हमें गर्मी से राहत दिलाता है। लेकिन, इस मौसम में भी बीमार होने का रिस्क कम नहीं होता है। इसलिए, हम क्या खा रहे हैं और क्या नहीं। इन बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसलिए, यहां यह सवाल उठता है कि क्या मॉनसून में नारियल पानी पीना सुरक्षित होता है? इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से पूछा। जानते हैं, क्या है उनकी राय।

क्या मॉनसून में नारियल पानी पीना चाहिए?- Is It Safe To Drink Coconut Water In Monsoon In Hindi

is it safe to drink coconut water in monsoon

दिव्या गांधी कहती हैं, "नारियल पानी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। मॉनसून के दिनों में भी नारियल पानी पिया जा सकता है। इसमें कोई बुराई नहीं है। यहां तक कि मॉनसून में नारियल पानी पीना सुरक्षित भी होता है। यही नहीं, इन दिनों नारियल पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद भी है। लेकिन, इन तमाम बातों के बावजूद आपको यह पता होना चाहिए मॉनसून में नारियल पानी पीने से पहले कुछ बातों पर गौर करना चाहिए। कौन-सी हैं, वो बातें जानने के लिए लेख आगे पढ़ें।"

इसे भी पढ़ें: Coconut Water: क्या गर्मियों में रात के समय नारियल पानी पीना सुरक्षित होता है? एक्सपर्ट से जानें

मॉनसून में नारियल पानी पीने के फायदे- Monsoon Me Nariyal Pani Peene Ke Fayde

is it safe to drink coconut water in monsoon

हाइड्रेशन

मॉनसून में भी बॉडी को हाइड्रेट रखना चाहिए। वैसे भी इन दिनों शरीर से काफी पसीना बह जाता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। पानी की कमी होने पर बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। वहीं, नारियल पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और इलेक्ट्रोलाइट की कमी को भी दूर किया जा सकता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

मौसम चाहे कोई भी हो। बॉडी को पोषक तत्वों की जरूरत हमेशा होती है। नारियल पानी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिन-बी और मिनरल्स जैसे पोटैशियम और मैग्नीशियम। नारियल पानी एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत है। मॉनसून में नारियल पानी पीने से बीमार होने का रिस्क कम हो जाता है। वैसे भी इन दिनों जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक होती है, वे आसानी से बीमार हो जाते हैं। जबकि, नारियल पानी पीने से हेल्दी रहने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: किन लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए? जानें इसके नुकसान

पाचन क्षमता में सुधार

मॉनसून के दिनों में पाचन कमजोर हो जाता है। यही कारण है कि जरा भी अनहेल्दी चीजें खाने से पाचन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं, जैसे ब्लोटिंग, पेट दर्द, अपच, उल्टी आदि। नारियल पानी पीने से पाचन क्षमता में सुधार होता है। इस तरह, आप पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

मॉनसून में नारियल पानी पीने के नुकसान

सोडियम कंटेंट

हालांकि, कई लोग नारियल पानी का सेवन वजन कम करने के लिए करते हैं। लेकिन, इसमें सोडियम कंटेंट काफी ज्यादा होता है। मॉनसून के दिनों में सोडियम कंटेंट का सेवन ज्यादा करने से ब्लोटिंग और हाइपरटेंशन की दिक्कत हो सकती है। इसलिए, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना फायदेमंद होता है।

एलर्जिक रिएक्शन

कुछ लोगों को नारियल पानी सूट नहीं करता है। ऐसे लोगों को मॉनसून में भी नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। नारियल पानी पीने से एलर्जी हो सकती है, खुजली, सूजन या पित्ती जैसी कई अन्य परेशानियां होने लगती हैं।

मॉनसून में नारियल पानी पीने से जुड़े सुझाव

  • मॉनसून के दिनों में हमेशा फ्रेश नारियल पानी पिएं। पुरानी या बासी नारियल पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है।
  • हमेशा सीमित मात्रा में ही नारियल पानी का सेवन करें। खासकर, मॉनसून के दिनों में इस बात का ध्यान रखना जरूरी होता है।
  • अगर नारियल पानी से एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें। वहीं, अगर कोई मेडिसिन ले रहे हैं, तो नारियल पानी पीने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

वजन घटाने के लिए तरबूज या खरबूजा क्या बेहतर है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version