Is Coconut Oil Good For Health: नारियल तेल का इस्तेमाल खाना बनाने से लेकर हेयर केयर और स्किन केयर समेत कई चीजों में किया जाता है। हालांकि, खाना बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करने को लेकर दुनियाभर में हमेशा बहस छिड़ी रहती है। नारियल तेल कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसका इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कुछ रिसर्च में यह कहा गया है कि, खाना बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करने से शरीर को कुछ नुकसान भी पहुंच सकते हैं। इसके पीछे यह तर्क दिया जाता है की नारियल तेल में मौजूद फैट शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं और इससे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी हो सकती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं नारियल तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए फायदेमंद है या नहीं?
खाना बनाने के लिए नारियल तेल हेल्दी है या नहीं?- Is Coconut Oil Good For Health in Hindi
खाना बनाने में नारियल तेल का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। दक्षिण भारत के राज्यों में नारियल तेल का उत्पादन भी ज्यादा होता है और इसके इस्तेमाल भी। फैटी एसिड, लॉरिक एसिड समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर नारियल तेल शरीर के लिए फायदेमंद होता है और कई बीमारियों में इसका सेवन जोखिम को कम करने में भी मदद करता है। लेकिन इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है और कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड की अधिक मात्रा शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का कारण बन सकती है, लेकिन इसका संतुलित मात्रा में सेवन करने से जोखिम कम रहता है। इसके अलावा नारियल तेल में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।"
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से बढ़ता है स्किन का ग्लो, जानें इसके 6 अन्य फायदे
खाना बनाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करने के नुकसान-
1. नारियल तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है, लेकिन इसमें मौजूद ओमेगा 3 उतना पर्याप्त नहीं होता है जो बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करे।
2. नारियल तेल का बहुत ज्यादा सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें: क्या सर्दियों में बालों में नारियल का तेल लगाना सही होता है? जानें फायदे-नुकसान
3. नारियल तेल में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिसकी वजह से इसका सेवन वजन बढ़ाने से लेकर कई बीमारियों के खतरे को ट्रिगर कर सकता है।
4. बहुत ज्यादा नारियल तेल का इस्तेमाल करने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा हो सकते हैं, जो आगे चलकर गंभीर समस्याओं का कारण बनते हैं।
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बहुत ज्यादा नारियल तेल का इस्तेमाल करने से शरीर कई समस्याओं का शिकार हो सकता है। इसलिए खाना बनाने में नारियल तेल का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। इसके अलावा किसी भी बीमारी या समस्या में नारियल तेल का इस्तेमाल खाने के लिए करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version