Doctor Verified

क्या किडनी की बीमारी के कारण पैरों में जलन होती है? जानें डॉक्टर से

किडनी हमारे शरीर का अहम हिस्सा है जो शरीर की गंदगी का बाहर निकालने और कई अन्य जरूरी कामों को करने में मदद करता है। लेकिन, क्या पैरों में होने वाली जलन कि़डनी में खराबी का संकेत हो सकता है, आइए जानते है- 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या किडनी की बीमारी के कारण पैरों में जलन होती है? जानें डॉक्टर से


Is Burning Feet A Symptom Of Kidney Problems: पैरों में जलन की समस्या होना एक आम परेशनी हो सकती है। कई बार लोग अपने पैरों में होने वाले जलन. झनझनाहट, सुन्नपन, चुभन और गर्माहट का अनुभव करते हैं। लेकिन, इन समस्याओं को थकान, पैरों में दर्द या मौसम के साथ जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं। क्योंकि ये समस्याएं अक्सर रात के समय आराम करने के दौरान ज्यादा होती है, जो न सिर्फ नींद में खलल का कारण बनती हैं, बल्कि दिनचर्या को भी प्रभावित करती है। पैरों में जलन होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें डायबिटीज, विटामिन की कमी, थायराइड और अन्य कई स्वास्थ्य समस्याएं (pair me jalan hone ke karan) हैं। लेकिन, क्या आपको पता है, किडनी से जुड़ी समस्याओं का असर भी आपके पैर में जलन का कारण बन सकती हैं। जी हां, आइए दिल्ली के धर्मशिला नारायण अस्पताल के डारेक्टर- नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट के डॉ. यासिर रिजवी से जानते हैं किडनी की बीमारी के कारण पैरों में जलन हो सकती है या नहीं?

क्या किडनी की बीमारी से पैरों में जलन हो सकती है? - Can Kidney Problems Cause Burning Feet in Hindi?

नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट के डॉ. यासिर रिजवी का कहना है कि, "किडनी हमारे शरीर का एक मुख्य अंग है, जिसका काम शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को छानकर बाहर निकालना, मिनरल्स के संतुलन को बनाए रखना और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना है। जब किडनी सही से काम नहीं करती, तो शरीर में टॉक्सिन्स जैसे यूरिया, क्रिएटिनिन और अन्य टॉक्सिक पदार्थ शरीर में जमा होने लगते हैं, जो धीरे-धीरे आपके शरीर की नसों को भी प्रभावित करती है और पेरिफेरल न्यूरोपैथी (Peripheral Neuropathy) का कारण बनती है। इस स्थिति में सबसे पहले पीड़ित व्यक्ति के पैरों में जलन, झनझनाहट, चुभन, सुन्नता या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं।" इसलिए, किडनी से जुड़ी समस्या होने पर पैरों में जलन होना एक आम लक्षण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: पैरों में जलन या चींटी काटने जैसी समस्या क्यों होती है? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें

किडनी की समस्या से पैरों में जलन होने के कारण - Causes Of Burning Feet With Kidney Problems in Hindi

1. यूरेमिक न्यूरोपैथी - Uremic Neuropathy

यह समस्या खासतौर पर तब देखी जाती है जब किडनी फेल होने के अंतिम चरण में पहुंच जाती है। इस स्थिति में यूरिया और अन्य टॉक्सिक पदार्थ ब्लड में ज्यादा मात्रा में जमा हो जाते हैं, जिससे नसों को नुकसान होता है। इसके कारण पैरों में लगातार जलन, झनझनाहट (pairo me jalan kyo hota hai) और सुन्नता होने लगती है।

2. इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन

किडनी का एक अहम काम शरीर में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि जैसे मिनरल्स को संतुलित रखना है। लेकिन किडनी के खराब होने पर इन चीजों के संतुलन का बिगड़न है। यह असंतुलन नसों के काम करने के तरीके पर असर डालता है और जलन जैसी समस्याएं बढ़ाता है।

kidney-kharab-hone-per-pair-me-jalan-inside

3. विटामिन बी की कमी

किडनी की बीमारी के मरीजों को अक्सर पोषण की कमी, खासकर विटामिन बी12 और बी-कॉम्प्लेक्स की कमी का सामना करना पड़ता है। ये विटामिन नसों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इनकी कमी से नसें कमजोर होने लगती है और जलन या सुन्नपन की समस्या बढ़ सकती है।

4. डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर

डायबिटीज और हाई बीपी, दोनों ही समस्याएं क्रोनिक किडनी डिजीज के सबसे आम कारण हैं। साथ ही, ये दोनों बीमारियां खुद भी न्यूरोपैथी का कारण बन सकती हैं, जिससे पीड़ित व्यक्ति के पैरों में जलन की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: पैर के तलवे में जलन क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण और राहत पाने के उपाय

पैरों में जलन होने पर डॉक्टर के पास कब जाएं? - When To See Doctor For Burning Sensation in Legs in Hindi?

अगर किसी व्यक्ति को पहले से किडनी से जुड़ी बीमारी है और वह लगातार पैरों में जलन, झनझनाहट या कमजोरी महसूस कर रहा है, तो यह नसों में होने वाली गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। इस स्थिति को नजरअंदाज करना बहुत खतरनाक हो सकता है, क्योंकि ये धीरे-धीरे आपके पूरे नर्व सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए, अगर आपको ये लक्षण नजर आए तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं-

  • पैरों में लंबे समय से होने वाली जलन
  • पैरों में जलन के कारण नींद न आना
  • चलने या खड़े होने में परेशानी होना
  • स्किन में कोई बदलाव या सूजन होना
  • पैरों में जलन के साथ यूरिन की समस्या या चेहरे पर सूजन होना

निष्कर्ष

पैरों में जलन की समस्या न सिर्फ तकलीफ देने वाला हो सकता है, बल्कि इसे नजरअंदाज करना आपके किडनी में होने वाली समस्याओं का संकेत हो सकता है। इस समस्या को नजरअंदाज करने से न सिर्फ आपको नसों से जुड़ी समस्या हो सकती है, बल्कि किडनी फेल होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए पैरों में होने वाली समस्याओं को नजरअंदाज करने के स्थान पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • किडनी खराब होने का पहला संकेत क्या है?

    किडनी खराब होने का पहला संकेत पेशाब की आदतों में बदलाव हो सकता है, जैसे कि सामान्य से ज्यादा या कम पेशाब आना या पेशाब में झाग या खून आना।
  • कौन सा विटामिन की कमी से पैरों में जलन होती है?

    शरीर में विटामिन बी12 (Vitamin B12) की कमी से पैरों में जलन हो सकती है। यह स्थिति न्यूरोपैथी (neuropathy) का कारण बनती है, जिससे पैरों में जलन, झुनझुनी या सुन्नता महसूस हो सकती है।
  • पैरों में जलन होने का मुख्य कारण क्या है?

    पैरों में जलन के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें सबसे आम है न्यूरोपैथी, जो अक्सर डायबिटीज के कारण होती है। इसके अलावा, विटामिन की कमी, इंफेक्शन, और कुछ स्वास्थ्य स्थितियां भी पैरों में जलन का कारण बन सकती हैं।

 

 

 

Read Next

क्या फिटकरी लगाने से पिंपल और एक्ने साफ हो जाते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

TAGS