उम्र बढ़ने के साथ लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें जोड़ों और कमर दर्द होना एक आम समस्या मानी जाती हैं। कमर दर्द होने पर चलने और बैठने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपकी रोजाना के कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। कमर दर्द के चलते अधिक उम्र में लोगों को झुकने या खड़े होने पर परेशानी हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार अधिक उम्र में लोगों को कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की कमी के कारण हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बढ़ती उम्र में हड्डियां कमजोर होने के कारण लोगों को चलने-फिरने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आगे नोएड़ा वेव क्योर सेंटर के ऑर्थोपैडिक सर्जन डॉक्टर अंकित पाठक से जानते हैं कि बढ़ती उम्र में कमर दर्द से कैसे बचा जा सकता है।
क्या बढ़ती उम्र में होने वाले पीठ दर्द से बचा जा सकता है - Is Age Related Back Pain Avoidable in Hindi
बढ़ती उम्र में शारीरिक कार्यों में कमी के चलते लोगों को हड्डियों से जुड़ी समस्या का जोखिम अधिक होता है। ऐसे में डॉक्टर व्यक्तियों को लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव की सलाह दे सकते हैं। आगे जानते बढ़ती उम्र में पीठ दर्द से बचाव के उपाय।
नियमित रूप से एक्सरसाइज करें
नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आप पीठ दर्द को आसानी से कम कर सकते हैं। इससे रीढ़ की हड्डी को आसानी से फ्लैक्सिबल बनाया जा सकता है। इससे मांसपेशियां मजबूत होती है, इसके लिए आप कोर मजबूत करने के लिए प्लांक, ब्रिज और पेल्विक टिल्ट कर सकते हैं। वहीं, कूल्हे को मजबूत बनाने के लिए पिलेट्स कर सकते हैं। एरोबिक करने से हार्ट संबंधी समस्या दूर होने में मदद मिलती है। रोजाना एक्सरसाइज करने से वजन कंट्रोल में रहता है और वजन की वजह से पीठ दर्द में आराम मिलता है।
लाइफस्टाइल में करे बदलाव
उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों को बैठने या खड़े होने पर सही पोश्चर अपनाना चाहिए। ज्यादा झुककर चलने या बैठने से पीठ और कमर में दर्द हो सकता है। इसके लिए आप पीठ को कुर्सी के बैक पर सहारे के साथ टिकाकर बैठें। वहीं, खड़े होने पर कंधों को आगे की ओर न झुकाएं।
डाइट में करें आवश्यक बदलाव
बढ़ती उम्र में लोगों को अपनी डाइट में कैल्शियम युक्त आहार को शामिल करना चाहिए। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप कैल्शियम और विटामिन डी का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां और डेयरी उत्पाद का सेवन कर सकते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त आहार जैसे मछली और असली के बीजों के सेवन से आप शरीर की सूजन को कम कर सकते हैं। साथ ही, पीठ में होने वाले दर्द को कम कर सकते हैं।
तनाव को करें दूर
उम्र बढ़ने के साथ लोग कई तरह की टेंशन लेने लगते हैं। ऐसे में शरीर के कार्य प्रभावित होते हैं। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने की संभावना अधिक होती है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से आपको पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है।
धूम्रपान से बचें
रेगूलर और अधिक मात्रा में धूम्रपान करने से रीढ़ की हड्डी का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है। इससे पीठ के दर्द का खतरा बढ़ सकता है। धूम्रपान न करने से बढ़ती उम्र में होने वाली समस्याओं से बचाव होता है। साथ ही, जोड़ों और पीठ दर्द के जोखिम को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: बार-बार होने लगता है पीठ और कमर दर्द? बचाव के लिए आजमाएं ये 5 उपाय
बढ़ती उम्र में पीठ और जोड़ों में दर्द की समस्या होना एक आम बता है। लेकिन, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर आप पीठ दर्द की समस्या को कम कर सकते हैं। शारीरिक गतिविधियों में सुधार करने से भी आप कमर दर्द को दूर करने में मदद मिलती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version