आईयूआई गर्भवती होने की ऐसी आधुनिक तकनीक है जिसकी सफलता दर काफी अधिक होती है। यह भले ही आधुनिक तकनीक हो लेकिन यह पूरी तरह से प्राकृतिक और सुरक्षित होती है। इसमें न ही किसी कैमिकल का प्रयोग होता है और न ही भारी भरकम मशीनों से आपके शरीर के साथ छेड़छाड़ होती है। यह तकनीक बेहद सरल और आसान है। इसमें डॉक्टर कैथेटर डिवाइस से पुरुष शुक्राणुओं को महिला की ओवेरी में डालते हैं। इसके बाद कुछ अन्य स्टेप्स के साथ इस प्रक्रिया को पूरा किया जाता है। आज हम इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आईयूआई की सफलता दर कितनी है और भारत में इसे कराने के लिए कितनी कीमत देनी पड़ती है। तो आइए जानते हैं आईयूआई के बारे में दो बड़ी बातें।
आईयूआई की सफलता दर कितनी है?
यह तकनीक उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो किसी कारणवश माता पिता बनने का सुख प्राप्त नहीं कर पाते हैं। हालांकि यहां हम यह भी जोड़ेंगे कि इस प्रक्रिया में 100 प्रतिशत गर्भवती होने की संभावना नहीं होती है, लेकिन हां ज्यादातर केस इस प्रक्रिया में सफल होते हैं। आईयूआई की सफलता कई चीजों पर निर्भर करती है। जैसे कि आपकी उम्र कितनी है, आपके मार्सिम धर्म सामान्य है या नहीं, पहले आप कितनी बार आईयूआई करा चुके हो व उनके क्या परिणाम रहे और आपकी मेडिकल हिस्ट्री भी इसमें अहम भूमिका निभाती है।
इसे भी पढ़ें:- इन 5 कारणों से बढ़ रही है बांझपन की समस्या, जानें दूर करने के उपाय
डॉक्टर्स कहते हैं कि 40 साल की उम्र के बाद आईयूआई की सफलता के आसार लगभग 10 प्रतिशत तक ही रह जाते हैं। हालांकि ऐसी महिलाओं को डॉक्टर्स मासिक धर्म से पहले कुछ दवा देते हैं जिससे गर्भ के ठहरने की उम्मीद ज्यादा रहती है। इसके विपरित 35 साल से कम उम्र की महिलाओं में आईयूआई के सफल होने की उम्मीद 75 से 80 प्रतिशत तक होती है। यदि आप भी इसे कराने के बारे में सोच रही हैं तो किसी अच्छे अस्पताल से ही कराएं। क्योंकि आजकल लोगों की जरूरत को देखते हुए झोलाछाप डॉक्टर्स फायदा उठा सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
भारत में कितनी है आईयूआई की कीमत?
आज से कुछ साल पहले ही आईयूआई जैसी तकनीक को कराने के लिए हमारे देश के लोगों को अमेरिका जैसे बड़े देशों का मुंह देखना पड़ता था। जबकि मौजूदा समय में भारत के लगभग हर हिस्से में आईयूआई के क्लिनिक मौजूद हैं। आईयूआई की कीमत की बात करें तो यह हर शहर में अलग अलग है। दिल्ली, कोलकाता, चेन्रई, मुंबई और बैंगलुरु जैसे बड़े शहरो में आईयूआई को कराने के लिए 11 से 12 हजार रुपये वसूले जाते हैं। जबकि हिमाचल, पंजाब के शहर, बिहार के शहर और सहारनपुर जैसे शहरों में आईयूआई की प्रक्रिया 8 से 10 रुपये में हो जाती है।
इसे भी पढ़ें:- गर्भाशय में फाइब्राइड से हो सकता है बांझपन, ये हैं इसके लक्षण और उपचार
यहां आपको बता दें कि ये पैसे सिर्फ 1 सिटिंग के होते हैं। यदि पहली सिटिंग आपकी फेल हो जाती है तो आपको दूसरी बार के लिए फिर से पैसे देने पड़ेंगे। आईयूआई में डॉक्टर 3 सिटिंग कराने की बात कहते हैं। हालांकि अगर किसी मरीज की मेडिकल हिस्ट्री सामान्य नहीं है तो उस स्थिति में ज्यादा खर्चा आ सकता है।
Read more articles on Women's Health in Hindi