Natural Ingredients For Skin Problems: त्वचा की समस्याओं के लिए हम क्या कुछ नहीं करते? महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर स्किन ट्रीटमेंट तक, हर चीज ट्राई करते हैं जो त्वचा की समस्या को कम कर सके। लेकिन बिजी लाइफ के साथ त्वचा पर ध्यान देना काफी मुश्किल होता है। कामकाजी महिलाओं के लिए यह और भी ज्यादा मुश्किल होता है। क्योंकि उन्हें बिजी लाइफ के साथ खुद के लिए समय नहीं मिलता। ऐसे में उन्हें अपनी त्वचा पर ध्यान देने का मौका नहीं मिल पाता। त्वचा की देखभाल न करने से चेहरे पर डलनेस आने लगती है। इससे निखार तो कम होता ही है, साथ ही स्किन प्रॉब्लम्स भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में आपके काम आ सकते हैं किचन में रखें प्राकृतिक इंग्रेडिएंट्स। इन चीजों को आप अपने डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। प्राकृतिक होने के कारण इनके रोज इस्तेमाल से आपको कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें इन चीजों के बारे में।
त्वचा की अलग-अलग समस्याओं के लिए इस्तेमाल करें ये 5 चीजें- Ingredients For Different Skin Problems
एलोवेरा- Aloe Vera
अगर आपकी रूखी और बेजान रहती है, तो आपको एलोवेरा इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही, स्किन प्रॉब्लम जैसी खुलजी, जलन और सनबर्न में भी यह फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन इंफेक्शन से राहत देते हैं। इसे आप फेस मास्क की तरह भी लगा सकते हैं। इसके अलावा, इसे मॉइस्चराइजर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
दही- Curd
सनबर्न से लेकर टैनिंग की समस्या के लिए दही फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ लैक्टिक एसिड भी होता है। इससे चेहरे की रंगत में सुधार होता है। साथ ही, इसके इस्तेमाल से त्वचा की गहराई से सफाई भी होती है। नहाने से पहले आप 2 चम्मच दही से फेस मसाज कर सकते हैं। इसे बेसन, मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर के साथ मिलाकर फेस मास्क की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- खूबसूरत चेहरा पाने की चाहत में यह 5 त्वचा संबंधित उपचार है बिल्कुल बेकार, एक्सपर्ट से जानें सही उपाय
बेसन- Gram Flour
कई घरेलू नुस्खों में बेसन का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इसमें बारीक कण होते हैं, जिससे यह त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन में डलनेस और डार्क स्पॉट्स की समस्या है, तो आप बेसन लगा सकते हैं। इसे आप फेस मास्क बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, इसे फेस वॉश की तरह रोज इस्तेमाल किया जा सकता है।
हल्दी- Turmeric
अगर आपको पिंपल या कोई अन्य स्किन प्रॉब्लम है, तो आपको हल्दी इस्तेमाल करनी चाहिए। इसे आप उबटन बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, इसे फेस मास्क में भी मिलाकर लगाया जा सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्किन इंफेक्शन कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण स्किन को हील करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मी में नारियल का दूध दूर करेगा स्किन की ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका
मुल्तानी मिट्टी- Multani Mitti
चेहरे के लिए आप मुल्तानी मिट्टी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मियों के लिए यह बेहद फायदेमंद इंग्रेडिएंट है। इसमें आप दही या दूध मिलाकर भी लगा सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
अगर आप इनमें से कोई भी चीज पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version