Natural Remedies For Healthy Skin: स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए देखभाल करना जरूरी है। अगर आप लंबे समय तक त्वचा की देखभाल नहीं करते हैं, तो इससे स्किन प्रॉब्लम होना शुरू हो जाती है। इसके कारण, त्वचा में गंदगी जमने लगती है और स्किन डल हो जाती है। ऐसे में घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करना फायदेमंद होते हैं। इसमें प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल होता है, जो स्किन पर साइड इफेक्ट्स नहीं करते हैं। ऐसे कई नुस्खे हैं जिन्हें एक्सपर्ट्स भी फायदेमंद मानते हैं। ऐसे ही कुछ नुस्खों के बारे में बताते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ निरूपमा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख में जानें कुछ असरदार घरेलू नुस्खे।
त्वचा के लिए असरदार हैं ये घरेलू नुस्खे- Effective Home Remedies For Skin
दही और शहद- Curd and Honey
दही और शहद दोनों ही चीजें त्वचा के लिए फायदेमंद हैं। अगर आप दही में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। ये त्वचा में जेंटल एक्सफोलिएटर की तरह काम करते हैं। इससे स्किन मॉइस्चराइज होती है और स्किन इरिटेशन कम होती है। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है जो डेड स्किन सेल्स निकालने में मदद करता है। वहीं शहद त्वचा मैं नमी बनाए रखने में मदद करेगा।
एलोवेरा जेल- Aloe Vera Gel
एलोवेरा जेल स्किन को हील और रिलैक्स रखने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इन गुणों से स्किन इंफेक्शन का खतरा कम होता है। इसे आप नॉर्मल भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा, रात को सोने से पहले या सुबह नहाने के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- त्वचा की अलग-अलग समस्याओं के लिए असरदार हो सकती हैं ये 5 चीजें, जानें इनके बारे में
खीरा- Cucumber
खीरे के इस्तेमाल से आंखों और त्वचा की सूजन कम होती है। यह स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इसके नेचुरल गुण स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अगर आपको डार्क सर्कल्स हैं, तो आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे टुकड़ों में काटकर थोड़ी देर फ्रिज में रख दें। अब इन्हें दोनों आंखों पर 15 मिनट के लिए रखें। इससे आपको तुरंत असर दिखेगा।
ग्रीन टी और गुलाब जल- Green Tea and Rose Water
त्वचा के लिए ग्रीन टी और गुलाब जल दोनों ही चीजें बेहद असरदार हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। इन दोनों से आप फेस मिस्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों को एक बोतल में बराबर मात्रा में मिलाकर मिस्ट बनाएं। इसे दिन में 2-3 दिन स्प्रे करें।
इसे भी पढ़ें- त्वचा में कसाव कैसे लाएं? जानें 5 असरदार नेचुरल इंग्रेडिएंट्स, जो कम करेंगे स्किन का ढीलापन
स्किन को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
- रोज स्किन केयर जरूर करें। क्योंकि इससे स्किन हेल्दी बनी रहेगी।
- जंक और प्रोसेस्ड फूड अवॉइड करें, क्योंकि ये चीजें स्किन में टॉक्सिन बढ़ाती हैं।
- ज्यादा से ज्यादा फलों और सब्जियों का सेवन करें। इन चीजों के सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है।
- नियमित रूप से 3 से 4 लीटर पानी जरूर पियें। क्योंकि यह आदत स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने में मदद करती हैं।
- अगर आप इनमें से कोई भी चीज पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram