गर्मी में नारियल का दूध दूर करेगा स्किन की ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका

Coconut Milk Benefits For Skin: गरम मौसम के कारण त्‍वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। त्‍वचा को हेल्‍दी रखने के ल‍िए नार‍ियल दूध का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: May 13, 2023 14:00 IST
गर्मी में नारियल का दूध दूर करेगा स्किन की ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Coconut Milk Benefits: गर्मी के द‍िनों में त्‍वचा को, संक्रमण, खुजली, रैशेज, एक्‍ने और न जाने क‍ितनी समस्‍याओं का सामना करती है। धूप के संपर्क में आने से त्‍वचा बेजान नजर आने लगती है। ज‍िन लोगों की त्‍वचा सेंस‍िट‍िव होती है, उन्‍हें गर्मी के द‍िनों में स्‍क‍िन ब्रेकआउट्स का सामना करना पड़ता है। गर्मी में त्‍वचा की समस्‍याओं को दूर करने के ल‍िए कई तरह के उत्‍पाद बाजार में म‍िलते हैं। लेक‍िन नेचुरल चीजों की बात ही कुछ और है। पुराने जमाने में दादी-नानी के नुस्‍खों में ऐसी चीजें शाम‍िल होती थीं, जो प्रकृत‍ि हमें देती है। शायद यही उनकी अच्‍छी त्‍वचा का राज भी था। ऐसे ही एक प्राकृत‍िक चीज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। वह है नार‍ियल का दूध। नार‍ियल का तेल ही नहीं बल्‍की नार‍ियल का दूध भी हमारे शरीर और त्‍वचा के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। नार‍ियल के गूदे से बनने वाला नारियल का दूध, त्‍वचा के ल‍िए फायदेमंद होता है। नार‍ियल दूध मैग्नीशियम, पोटैशियम और फास्फोरस का एक अच्छा स्रोत है। आगे जानते हैं गर्मी के द‍िनों में त्‍वचा के ल‍िए कोकोनट म‍िल्‍क के फायदे।              

1. गर्मी में इन्‍फेक्‍शन का इलाज होगा 

गर्मी के द‍िनों में ज्‍यादा पसीना आने से त्‍वचा में इन्‍फेक्‍शन हो जाता है। इसे दूर करने के ल‍िए नार‍ियल दूध का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। नार‍ियल दूध में एंटीबैक्‍टीर‍ियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। त्‍वचा में संक्रमण का इलाज करने के ल‍िए, कॉटन की मदद से कोकोनट म‍िल्‍क को त्‍वचा पर लगाएं। आधे घंटे बाद साफ पानी से त्‍वचा को धो लें। 

2. ड्राई स्‍क‍िन से छुटकारा म‍िलेगा 

गर्मी के द‍िनों में, गरम हवा और लू के थपेड़ों के कारण त्‍वचा रूखी हो जाती है। रूखी त्‍वचा को मॉइश्चराइज करने के ल‍िए कोकोनट म‍िल्‍क का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। कोकोनट म‍िल्‍क में मॉइश्चराइजि‍ंग गुण होते हैं। इसका इस्‍तेमाल करने से त्‍वचा में खुजली और रूखापन दूर होता है। ड्राई स्‍क‍िन का इलाज करने के ल‍िए क्रीम या लोशन में कोकोनट म‍िल्‍क म‍िलाकर त्‍वचा पर लगा सकते हैं।      

3. सूजन का इलाज होगा

coconut milk benefits

गर्मी में सूजन का इलाज करने के ल‍िए कोकोनट म‍िल्‍क का इस्‍तेमाल करें। गर्मी के कारण कुछ लोगों के शरीर में रक्‍त वाह‍िकाएं फैलती हैं और शरीर में सूजन नजर आने लगती है। कोकोनट म‍िल्‍क में गुलाब जल म‍िलाएं। इस म‍िश्रण को नहाने के पानी में डालकर इस्‍तेमाल करें। ज‍िन लोगों को शरीर के कई ह‍िस्‍सों में सूजन, लाल‍िमा, खुजली की समस्‍या होती है, उनके ल‍िए यह एक अच्‍छा उपाय है।

इसे भी पढ़ें- नारियल का दूध पीने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

4. सनबर्न से म‍िलेगी राहत  

गर्मी में धूप के कारण त्‍वचा मुरझाई हुई नजर आती है। यह सनबर्न का एक लक्षण हो सकता है। सनबर्न का इलाज करने के ल‍िए, कोकोनट म‍िल्‍क का इस्तेमाल करें। कोकोनट म‍िल्‍क को रात को सोने से पहले प्रभाव‍ित त्‍वचा पर लगा लें। दूध के सूखने के बाद, त्‍वचा को ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को आजमाने से सनबर्न से बचाव होगा।      

5. एक्‍ने से छुटकारा म‍िलेगा 

गर्मी में त्‍वचा में अत‍िर‍िक्‍त ऑयल जमा होने के कारण एक्‍ने की समस्‍या बढ़ जाती है। एक्‍ने का इलाज करने के ल‍िए कोकोनट म‍िल्‍क को त्‍वचा पर लगाएं। कोकोनट म‍िल्‍क में फैटी एस‍िड की भरपूर मात्रा होती है। नार‍ियल के दूध को त्‍चचा पर लगाने से ऑयली स्‍क‍िन की समस्‍या दूर होती है। इससे एक्‍ने और दाग-धब्‍बे घटते हैं।

गर्मी के द‍िनों में कोकोनट म‍िल्‍क लगाने से एक्‍ने, सनबर्न, सूजन, ड्राई स्‍क‍िन, इन्‍फेक्‍शन आद‍ि समस्‍याओं से छुटकारा म‍िलता है। उम्‍मीद करते हैं, आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें। 

Disclaimer