Importance of Vitamin C For Women: विटामिन्स हमारे समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी माने जाते हैं। हमारे शरीर में हर विटामिन अपना अलग रोल निभाता है। अगर एक इम्यूनिटी के लिए जरूरी माना जाता है, तो दूसरा जोड़ों के दर्द से राहत के लिए जरूरी है। लेकिन विटामिन-सी इकलौता ऐसा विटामिन है, जो महिलाओं के लिए सबसे जरूरी है। इस विटामिन से महिलाओं को कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। तो आइये इस लेख के माध्यम से जानें महिलाओं के लिए विटामिन-सी क्यों जरूरी है।
महिलाओं के लिए विटामिन सी क्यों जरूरी होता है? Why Vitamin C Important For Women
त्वचा और बालों के लिए- Good For Skin and Hair
विटामिन-सी केवल स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि महिलाओं में त्वचा और बालों के लिए भी जरूरी है। यह त्वचा में कोलेजन उत्पादन, फ्री रेडिकल्स और सन डैमेज को मैनेज करता है। तो वहीं बालों को घना और मजबूत बनाए रखने के लिए भी विटामिन-सी जरूरी है।
याददाश्त बेहतर बनाए रखता है- Increase Memory
शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी विटामिन-सी जरूरी है। यह एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है, जो सोचने- समझने की शक्ति को बढ़ाता है। शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर याददाश्त कम होने का जोखिम रहता है।
इसे भी पढ़ें- महिला दिवस : महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये 7 विटामिन्स और मिनरल्स, जानें स्रोत
हार्ट डिजीज का जोखिम कम करे- Lower Risk Of Heart Disease
दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने के लिए विटामिन-सी जरूरी है। यह हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करता है, जो दिल की बीमारियों का कारण बनने लगती हैं।
शरीर में आयरन सोखने में मदद करे- Helps In Iron Absorption
शरीर में आयरन की कमी होने से एनिमिया का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में विटामिन-सी आवश्यक रोल निभाता है। यह शरीर में आयरन सोखने में मदद करता है।
स्ट्रेस और हाइपरटेंशन मैनेज करे- Manage Stress and Hypertension
तनाव दुनिया की बड़ी समस्याओं में शामिल है। यह मानसिक और शारीरिक दोनों तरीके से शरीर को नुकसान करता है। लेकिन विटामिन-सी फिजिकल और इमोशनल स्ट्रेस से डील करने में मदद करता है। यह स्ट्रेस हार्मोन भी कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है, जो हाइपरटेंशन का सबसे बड़ा कारण है।
इसे भी पढ़ें- शरीर में विटामिन C की कमी से हो सकती हैं ये 6 समस्याएं, डॉक्टर से जानें कैसे करें इस विटामिन की कमी पूरी
प्रेग्नेंसी में जरुरी है- For Healthy Pregnancy
फीटस के विकास के लिए भी विटामिन-सी जरूरी माना जाता है। प्रेग्नेंसी में इस विटामिन की कमी होने पर सप्लीमेंट लेने की जरूरत होती है। यह प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलिवरी के बाद भी आवश्यक माना जाता है।
विटामिन-सी कब लेना ज्यादा फायदेमंद है? Which Is The Right Time To Take Vitamins
एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन-सी सुबह के नाश्ते में लेना ज्यादा फायदेमंद है। यह दिनभर एनर्जी बनाए रखेगा और आपको एक्टिव महसूस कराएगा। विटामिन-सी पाने के लिए आप संतरा, नींबू, मौसमी या जैसी फलों का सेवन कर सकते हैं।
अगर आपको अक्सर थकावट और कमजोरी रहती है, तो विटामिन-सी टेस्ट जरूर करवाएं। इससे आपको समय पर इलाज लेने में मदद मिलेगी। विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए डाइट के साथ सप्लिमेंट भी लें। इससे आपको जल्दी रिकवर करने में मदद मिल पाएगी।