स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों को जरूर करनी चाहिए आंखों की ये 3 एक्सरसाइज, जानें एक्सपर्ट से

Best Exercises for Eyes in Hindi: अगर आप स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो इसके लिए इस लेख में दी गई एक्सरसाइज कर सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों को जरूर करनी चाहिए आंखों की ये 3 एक्सरसाइज, जानें एक्सपर्ट से


Best Exercises for Eyes in Hindi: आजकल स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करने से लोगों में आंखों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करना माना जाता है। स्क्रीन का इस्तेमाल करने से रेटिना पर प्रभाव पड़ता है, जिस कारण कई बार आंखें कमजोर हो जाती हैं। अगर आप भी स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो इस लेख को पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको आंखों से जुड़ी कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे। जिनका अभ्यास करने से न केवल आंखों की रोशनी अच्छी रहती है, बल्कि आंखों से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। आइये इंस्टाग्राम पेज साप्तविक योग से जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में। 

दूर का नजारा देखें 

अगर आप स्क्रीन के सामने ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं तो इसके लिए सुबह जल्दी उठकर दूर की चीजें देखें। इसके बाद आपको आराम से बैठकर अपने अंगूठे को देखना है। अंगूठे को आगे की ओर रखें और दोनों आंखों को अंगूठे पर टिकाएं। ऐसे में आपकी नजर अंगूठे के उपरी हिस्से पर रहनी चाहिए। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Satvic Yoga (@satvic.yoga)

उपर-नीचे की ओर देखें 

आंखों को स्वस्थ रखने और नजरों को अच्छा करने के लिए आपको आंखों को उपर और नीचे की ओर उठाना चाहिए। इसके लिए एक बार उपर देखें और एक बार नीचे की ओर देखें। इस अभ्यास को कम से कम 3 बार करें। 

इसे भी पढ़ें - बार-बार आंख खुजाना आपके लिए हो सकता है खतरनाक, कई बीमारियां हो सकती है पैदा

आंखों को दोनों ओर घुमाएं 

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आपको दोनों आंखों को एक से दूसरी ओर घुमाना है। इसके लिए आपको आंखों को उपर की ओर उठाकर राउंड घुमाना है। इसके बाद आंखों को 10 सेकेंड के लिए बंद करें और हाथों को रगड़कर आंखों पर लगाएं। ऐसा करने से आंखों को गर्माहट मिलती है साथ ही साथ आंखें रिलैक्स होती हैं और आंखों की थकान दूर होती है। 

Read Next

30 साल की उम्र के बाद मसल बिल्डिंग करना क्यों होता है जरूरी, डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version