बार-बार आंख खुजाना आपके लिए हो सकता है खतरनाक, कई बीमारियां हो सकती है पैदा

अगर आपको भी बार-बार आंख खुजाने की आदत है तो आज से ही इस आदत का करें त्याग, हो सकती है कई गंभीर बीमारी। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बार-बार आंख खुजाना आपके लिए हो सकता है खतरनाक, कई बीमारियां हो सकती है पैदा

आंखों में खुजली होना लोगों में एक आम समस्‍या है। लेकिन कई मामलों में ये समस्या लोगों को काफी परेशान करने का काम करती है। कई लोग अक्सर इस समस्या को आम समझते हुए नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से ये एक बड़ी परेशानी भी बन सकती है। 

वैसे तो आंखों में खुजली होने के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें एलर्जी और प्रदूषण एक बड़ा कारण है। लेकिन आप इस समस्‍या से बचने के लिए कुछ प्राकृतिक उपचारों का उपयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आंखों में बार-बार खुजली करने से क्या परेशानी हो सकती है और खुजली होने के क्या कारण हो सकते हैं। 

eyes

जो लोग स्क्रीन के सामने घंटों बैठे रहते हैं उन्हें आंखों की कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से उन्हें बार-बार आंखों में खुजली करनी पड़ती है। इससे आपको आंखों से संबंधित कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। आंखों को हद से ज्यादा बार-बार मसलना हमारे लिए एक मुसीबत भी बन सकता है। 

जब आप काफी देर काम करने के बाद थकावट महसूस करते हैं तो आप उससे राहत पाने के लिए अपनी आंखों को काफी अच्छे से मसलने की कोशिश करते हैं। ये हम सब जानते हैं कि जब हम अपनी आंखों को मसलते हैं तो हमे काफी अच्छा महसूस होता है और थकावट भी दूर हो जाती है। लेकिन ज्यादा देर तक यानी बार-बार आंखों को लगातार मसलना या आंखों में खुजली करना हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हमारी आंखों में संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ता है। 

इसे भी पढ़ें: आंखों की चमक बढ़ाने के कुदरती तरीके

कोरनिया में हो सकती है समस्या 

बार-बार आंखों को मसलने से आंखों में मौजूद कोरनिया कमजोर होने लगता है। जिससे हमारी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। जिसे किराटोकोनस भी कहा जाता है। कोरनिया टिश्यु बार-बार आंखों को मसलने से कमजोर होने लगते हैं। अगर ऐसे में कोरनिय खराब हो जाते हैं तो इस मामले में उन्हें ट्रांसप्लांट ही किया जाता है। 

eyes

पानी से आंखे धोएं 

आप खुजली क्यों करते हैं? या तो जब आप बहुत थक जाते हैं या फिर जब कोई कण आपकी आंखों में चला जाता है तब। ये बहुत ही खराब स्थिति बन जाती है। जब आप बार-बार खुजली करते हैं तो इससे आपकी आंखें भी काफी लाल हो जाती है। इसके साथ ही इससे आपकी आंखों के कोरनिया भी खींचने लगते हैं। 

अगर आपको आदत है कि बार-बार आपकी आंखों को मसलने की तो आप इसके लिए किसी डॉक्टर से संपर्क कर इलाज करवाएं। नहीं तो ये आपके लिए एक गंभीर बीमारी भी बन सकती है। या फिर आप थकावट होने पर या कोई कण आंखों में जाने पर ठंडे पानी से धो लें या आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें। ये आपकी आंखों को काफी हद तक राहत दे सकती है। 

eyes

इसे भी पढ़ें: बार-बार पलकों का झपकना इस बीमारी के हैं संकेत, जानें कारण और बचाव

आंखों में संक्रमण फैलने का खतरा

जब आप अपने हाथों से बार-बार आंखों को मसलते या खुजली करते हैं तो इससे आपकी आंखों में कई बैक्टीरिया भी चले जाते हैं। हथेली पर मौजूद बैक्टीरिया और गंदगी आपकी आंखों में आसानी से पहुंच जाते हैं। जिसकी वजह से आपकी आंखें लाल रहने लगती है या फिर संक्रमण फैल जाते हैं। इसलिए आप कोशिश करें कि आंख को मसलते समय आप टिश्यु पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर ठंडे पानी से धो सकते हैं। 

Read more articles on Other Diseases in Hindi

Read Next

पैरों का सुन्‍न हो जाना 'धमनी रोग' का है संकेत, डॉ. के.के. अग्रवाल से जानिए इस बीमारी के कारण और उपचार

Disclaimer