How To Wash Face To Prevent Acne Pimples: चेहरे पर लगातार मुंहासों के पीछे एक कारण यह भी हो सकता है, कि आप आपना चेहरे की पर्याप्त सफाई नहीं करते हैं। आप अच्छी तरह चेहरा नहीं धोते हैं, जिससे चेहरे की गंदगी साफ नहीं होती है और मुंहासों की समस्या लगातार बनी रहती है। जब आप चेहरे की पर्याप्त सफाई नहीं करते हैं, तो त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल, गंदगी और डेड स्किन त्वचा के रोमछिद्रों में जमा हो जाती है। इससे रोम छिद्र ब्लॉक हो जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप चेहरे पर कील-मुंहासे होते हैं। इसलिए मुंहासे होने पर आप अपना चेहरा किस तरह धोते हैं, इस पर ध्यान देना भी मत्वपूर्ण हैं।
लेकिन ज्यादातर लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है, कि उन्हें मुंहासे होने पर चेहरा कैसे धोना चाहिए, इसका सही तरीका नहीं पता होता। अगर आप गलत तरीके से चेहरा धोते हैं, तो यह मुंहासों की स्थिति को अधिक बदकर बना सकता है। इसलिए इस लेख में हम कील-मुंहासों को रोकने और उनकी उपस्थिति कम करने के लिए चेहरा धोना का सही समय और तरीका बता रहे हैं।
मंहासों कम करने के लिए चेहरा कब धोएं- When To Wash Face To Prevent Acne Pimples In Hindi
यह अच्छी बात है, कि आप बार-बार अपना चेहरा धो सकते हैं, लेकिन अगर आप ऐसा कई बार करते हैं और बार-बार साबुन या फेस वॉश का प्रयोग करते हैं, तो इससे त्वचा को नुकसान पहंच सकता है। यह त्वचा में जलन का कारण बन सकता है और मुंहासों की स्थिति बिगाड़ सकता है। अगर आप चेहरा धोने के लिए सादे पानी का प्रयोग करते हैं, तो दिन में 4-5 बार चेहरा धो सकते हैं, लेकिन हमेशा तौलिये से चेहरे को थपथपाकर सुखाएं। इसके अलावा दिन में 2-3 बार चेहरे को अच्छा तरह साफ करने की जरूरत होती है जैसे,
इसे भी पढें: चेहरे पर लगाएं सूरजमुखी के बीज का स्क्रब, बढ़ेगी चमक और दूर होंगी कई समस्याएं
सुबह और शाम
सुबह के समय जब आप घर से निकलते हैं, तो चेहरा को अच्छी तरह धोना महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा जब आप घर लौटते हैं, तो चेहरे पर जमा मेकअप और अन्य क्रीम या सनस्क्रीन आदि को साफ करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि ये त्वचा पर एलर्जी, दाने और अन्य समस्याओं का कारण बनते हैं।
एक्सरसाइज के बाद
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, खेल-कूद, एक्सरसाइज या अन्य शारिरिक गतिविधियों को बाद चेहरे की सफाई बहुत महत्वूर्ण हैं। क्योंकि इस दौरान व्यक्ति को बहुत पसीना आता है, यह त्वचा पर गंदगी और बैक्टीरिया के निर्माण का कारण बन सकता है।
इसे भी पढें: नैचुरल निखार के लिए चेहरे पर लगाएं एलोवेरा और फलों से बने ये आइस क्यूब्स, मिलेंगे कई फायदे
रात को सोने से पहले
रात को सोने से पहले भी चेहरा धोना महत्वूर्ण है। हालांकि, आप सिर्फ फेस क्लींजर का प्रयोग भी कर सकते हैं। फेस वॉश का प्रयोग करने की आवश्यकता नहीं होती है।
मुंहासे होने पर चेहरा कैसे धोएं- How To Wash Face To Prevent Acne In Hindi
- सबसे पहले चेहरे को सादे पानी से धोएं
- उसके बाद एक हल्का और केमिकल फ्री फेस वॉश चेहरे पर लगाएं
- धीरे-धीरे उंगलियों की मदद से चेहरे की सर्कुलर मोशन में मालिश करें
- उसके बाद चेहरे पानी से चेहरा धो लें
- अब तौलिये से थपथपाकर चेहरे को सुखा लें
इसे भी पढें:
ध्यान रखें, कि आप चेहरे की सफाई के लिए किसी स्पंज के टुकड़े या कपड़े का प्रयोग न करें, इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। आप चेहरा धोने के बाद चेहरे पर एक अच्छा मॉइश्चराइजर भी लगा सकते हैं। मॉइश्चराइजर नहीं है, तो आप एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version