
Ratanjot Benefits For Hair In Hindi: आयुर्वेद के अनुसार रतनजोत एक अद्भुत जड़ी-बूटी है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होती है और स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ प्रदान करती है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। साथ ही इसमें नेफ्थोक्विनोन, फ्लेवोनोइड्स, अल्केनेस और शिकोनिन केमिकल भी पाए जाते हैं। यही कारण है कि प्राचीन चिकित्सा में शरीर के कई रोगों से छुटकारा पाने के लिए रतनजोत को रामबाण उपाय की तरह प्रयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ शरीर और त्वचा संबंधी समस्याओं में ही नहीं, रतनजोत का उपयोग बालों की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी लाभकारी साबित हो सकता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। इस लेख में हम आपको बालों के लिए रतनजोत के फायदे और लगाने का तरीका बता रहे हैं।
बालों के लिए रतनजोत के फायदे- Ratanjot Benefits For Hair In Hindi
1. बालों का झड़ना करती है: बालों के झड़ने की समस्या में रतनजोत का प्रयोग बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप बालों में रतनजोत लगाते हैं, तो इससे बाल मजबूत होते हैं।
इसे भी पढें: बालों में एलोवेरा और सरसों का तेल लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे
2. डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है: बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण डैंड्रफ है। बालों और स्कैल्प पर रतनजोत लगाने और इससे मालिश करने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। ऐसा इसलिए होते है क्योंकि यह एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है।
3. बालों में चमक आती है: रतनजोत आपके बालों को नैचुरली काला बनाने और सफेद या भूरे बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
4. ड्राई और फ्रिजी बालों से छुटकारा मिलता है: रतनजोत आपके बालों को पर्याप्त पोषण प्रदान करने में मदद करती है। साथ ही यह बालों को मॉइश्चराइज करने में भी मदद करता है। जिससे सूखे बालों से छुटकारा मिलता है और बाल शाइनी बनते हैं।
5. बालों का बेहतर विकास होत है: रतनजोत बालों के बेहतर विकास को बढ़ावा देने में मदद करती है। यह नए बाल उगाने के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
इसे भी पढें: शैंपू में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं, बालों को मिलेंगे ये 5 फायदे
बालों में रतनजोत कैसे लगाएं- How To Use Ratanjot For Hair Problems
बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रतनजोत का प्रयोग करना बहुत आसान है। आपको बस रतनजोत को सरसों के तेल, तिल के तेल या जैतून के तेल में अच्छी तरह गर्म कर लेना है। अब तेल तो किसी बर्तन में अलग निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने दें। इस तेल को बालों, स्कैल्प और जड़ों में अच्छी तरह लगाएं। इससे कुछ समय स्कैल्प की मालिश करें। इसे रातभर के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें और अगली सुबह किसी हर्बल शैंपू से धो लें।
All Image Source: Freepik.com