Olive Oil for Constipation : आधुनिक समय में लोगों का लाइफस्टाइल और खानपान का तरीका काफी ज्यादा बदल रहा है, जिसकी वजह से हम में से कई लोग पाचन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। इन परेशानियों में कब्ज की समस्या काफी आप है। कब्ज की परेशानी होने पर मल त्यागने में काफी समस्या होती है। वहीं, अगर इस परेशानी का समय पर इलाज नहीं किया गया तो बवासीर का कारण बन सकता है। ऐसे में कब्ज की समस्या का इलाज बहुत ही जरूरी है। आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से कब्ज की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इन घरेलू उपायों में जैतून का तेल सबसे आसान है। जी हां, जैतून के तेल का इस्तेमाल ककने से कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। जैतून का तेल विटामिन-E, विटामिन-K, ओमेगा-3 फैटी एसिड और ओमेगा 6 फैटी एसिड कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो कब्ज की परेशानी को दूर कर सकता है। कब्ज में आप ऑलिव ऑयल का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कब्ज की परेशानी में कैसे करें जैतून के तेल का सेवन?
1. नींबू पानी के साथ पिएं जैतून का तेल - How to use olive oil and lemon juice for constipation
कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए नींबू के साथ जैतून का तेल सेवन करें। इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और जैतून का तेल मिक्स करें। अब इस पानी को सुबह खाली पेट पिएं। इससे कुछ ही दिनों में कब्ज की परेशानी दूर होगी। साथ ही आप बवासीर की समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं।
2. फलों के जूस के साथ पिएं जैतून का तेल - How to use olive oil and Fruit for constipation
कब्ज की परेशानियों को दूर करने के लिए आप फलों के जूस के साथ जैतून के तेल का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप तरह-तरह के फलों के जूस का सेवन कर सकते हैं। वहीं, कटे हुए फलों पर जैतून का तेल डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
फ्रूट जूस के साथ जैतून का तेल लेने से आपको कड़वाहट भी महसूस नहीं होगी। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास फ्रूट जूस लें। इसमें 1 चम्मच जैतून का तेल डालकर पिएं। ध्यान रखें कि इसका सेवन आपको खाली पेट करना है, इससे मल त्यागने में आसानी होगी।
3. ऑलिव ऑयल और दूध - Milk and Olive Oil for Constipation
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप दूध और ऑलिव ऑयल का सेवन करें। इससे कब्ज से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही बवासीर में भी यह मिश्रण आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे मल त्यागने के दौरान हो रही ब्लीडिंग को कम किया जा सकता है। इसके लिए रात में सोेने से पहले 1 गिलास गर्म दूध लें। इसमें 1 चम्मच जैतून का तेल डालें। इसके बाद इस मिश्रण को पिएं। इससे आपको सुबह मल त्यागने में आसानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - कब्ज दूर करने के लिए बनाएं त्रिफला चूर्ण, जानें सेवन का तरीका
4. शहद के पानी के साथ जैतून का तेल - How to use olive oil and Honey for constipation
मल त्यागने की परेशानी को दूर करने के लिए आप जैतून तेल और शहद का सेवन करें। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्स करें। इसके बाद इस पानी का सेवन करें। सुबह खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करने से मल त्यागने में आसानी होती है।
5. हर्बल टी के साथ जैतून का तेल - Olive oil and Herbal Tea for constipation
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप हर्बल टी के साथ जैतून के तेल का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। आप सुबह के समय अपना पसंदीदा हर्बल टी लें। अब इसमें 1 से 3 बूंदें ऑलिव ऑयल की डालें। इसके बाद इस चाय का सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है।
कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए आप जैतून के तेल का सेवन इन तरीकों से कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।