मुलेठी से डार्क स्पॉट को करें दूर, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

मुलेठी का उपयोग करके आप डार्क सर्कल की समस्या को दूर कर सकते हैं। जानते हैं मुलेठी के इस्तेमाल का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
मुलेठी से डार्क स्पॉट को करें दूर, जानें इस्तेमाल का सही तरीका


भारत में ऐसी कई जड़ी बूटियां पाई जाती हैं, जिनका उपयोग सदियों से किया जा रहा है। इन जड़ी बूटियों में मुलेठी को भी शामिल किया जाता है। गले की कई समस्याओं को दूर करने के लिए मुलेठी किसी वरदान से कम नहीं मानी जाती है। मुलेठी की खूबियों के चलते इसका उपयोग आज भी किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। इस लेख में आपको मुलेठी का उपयोग कर चेहरे के डार्क स्पॉट को दूर करने का तरीका बताया गया है। साथ ही, आपको मुलेठी के फायदों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। 

मुलेठी से स्किन पर होने वाले फायदे - Benefits Of Mulethi For Skin In HIndi 

नेचुरली चेहरे पर लाएं निखार

मुलेठी का उपयोग स्किन पर सालों से किया जा रहा है। इसमें त्वचा के रंग को साफ करने के गुण होता है। मुलेठी में ग्लैब्रिडिन पाया जाता है, जो मेलेनिन उत्पादन, टायरोसिनेस के लिए जिम्मेदार एंजाइम को रोकता है। मेलेनिन काले धब्बों और हाइपरपिग्मेंटेशन की मुख्य वजह माना जाता है। इसके उत्पादन को कम करने सहायक होता है। इससे चेहरे की त्वचा पर निखार आता है और काले दाग धब्बे दूर होते हैं। 

mulethi benefits for dark spots

एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण

फ्री रेडिकल्स की वजह से त्वचा पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होने लगता है। जिसके बाद चेहरे पर झुर्रियां और डार्क स्पॉट होने लगते हैं। लेकिन, मुलेठी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। ये गुण फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में सहायक होते हैं। जिससे चेहरे साफ होता है। 

नए सेल्स के निर्माण में सहायक 

मुलेठी का उपयोग कर आप त्वचा को आसानी से एक्सफोलिएट भी कर सकते हैं। इसमें ग्लाइकोलिक एसिड होता है, जो डेड स्किन सेल्स को साफ करने और नए स्किन सेल्स को बनाने में सहायक होता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे तेजी से कम होने लगते हैं। 

काले धब्बों के लिए मुलेठी का उपयोग कैसे करें - How To Use Mulethi For Dark Spots In Hindi

  • मुलेठी युक्त क्लींजर : स्किन की समस्याओं को दूर करने और अपनी त्वचा को साफ करने के लिए आप क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आप मुलेठी के पानी को क्लींजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • मुलेठी का फेस मास्क : सप्ताह में एक या दो बार अपनी त्वचा पर मुलेठी का फेस मास्क का इस्तेमाल कर आप डार्क स्पॉट को आसानी से दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में करीब दो चम्मच मुलेठी पाउडर, एक चम्मच शहद और करीब आधा चम्मच दही को मिक्स करें। तैयार पैक को चेहरे पर लगाएं और करीब 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद आप चेहरे को साफ पानी से धो लें। इससे डार्क सर्कल्स तेजी से कम होने लगते हैं। 
  • मुलेठी का टोनर : अपनी त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करने और त्वचा के रंग को एक समान बनाने के लिए आप मुलेठी के टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप मुलेठी के टुकड़े रात भर पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह पानी को छान लें और किसी बोतल में रख लें। इसका उपयोग आप टोनर की तरह कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : क्या ज्यादा पसीना आने से हार्ट के मरीजों को दिक्कत बढ़ जाती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

चेहरे की समस्याओं को दूर करने के लिए आप मुलेठी का उपयोग कर सकते हैं। इससे स्किन सॉफ्ट और क्लीन बनती है। साथ ही, इससे आपके चेहरे पर निखार आता है। जिससे आपका आत्मविश्वास भी बेहतर होता है। 

 

Read Next

मुंहासों के दाग हटाने के लिए शहद का इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल, मिलेगी निखरी-बेदाग त्वचा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version