जल्दी बाल बढ़ाने के लिए इस तरह करें आम के पत्तों का प्रयोग, मिलेंगे लंबे-घने बाल

Mango Leaves For Hair Growth In Hindi: अगर आपके बाल बहुत धीरे-धीरे बढ़ते हैं, तो इस तरह आम के पत्तों का प्रयोग करें। इससे बहुत लाभ मिलेगा

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Apr 28, 2023 21:13 IST
जल्दी बाल बढ़ाने के लिए इस तरह करें आम के पत्तों का प्रयोग, मिलेंगे लंबे-घने बाल

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Mango Leaves For Hair Growth In Hindi: पूजा के लिए आम के पत्तों को प्रयोग तो आपने अक्सर लोगों करते देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी बालों में इनका प्रयोग किया है? हम में से ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं, कि आम के पत्ते सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं। आयुर्वेद में इसका प्रयोग कई समस्याओं के उपचार के लिए भी किया जाता है। बालों की कई समस्याएं दूर करने के लिए भी यह एक प्रभावी घरेलू उपचार है। बहुत से लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है, कि उनके बाल बहुत झड़ते हैं, लेकिन उनकी जगह नए बाल नहीं उगते हैं। इसके अलावा उनकी बालों की ग्रोथ भी बहुत धीरे-धीरे होती है। जिन लोगों के बालों की लंबाई नहीं बढ़ती है, अगर वे बालों में आम के पत्तों का प्रयोग करें, तो यह बालों के तेजी से विकास में मदद कर सकता है। बालों की ग्रोथ बढ़ाने में आम के पत्ते कैसे लाभकारी हैं और आप इनका प्रयोग कैसे कर सकते हैं, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Mango Leaves For Hair Growth In Hindi

बालों की ग्रोथ में आम के पत्ते कैसे लाभकारी हैं- How mango leaves helps in hair growth

आम के पत्तों में शक्तिशाली गुण होते हैं। साथ ही इनमें विटामिन सी, ए और कई जरूरी मिनरल भी होते हैं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को स्टिमुलेट करते हैं। यह स्कैल्प से हानिकारक बैक्टीरिया और डेड स्किन को साफ करता है। यह बालों के रोम को पोषण प्रदान करता है और उन्हें मजबूत बनाता है। यह बालों को झड़ने से रोकता है और ग्रोथ में सुधार करता है। इसके अलावा, भी यह बालों की कई समस्याएं दूर करता है जैसे,

  • बालों को सफेद होने से रोकता है
  • स्कैल्प की फंगस को साफ और एलर्जी ठीक करता है
  • बालों की नैचुरल चमक को बनाए रखता है
  • बालों को घना बनाता है
  • दोमुंहे बालों की समस्या भी करता है

बालों की ग्रोथ के लिए आम के पत्तों का प्रयोग कैसे करें- How to Use Mango Leaves For Faster Hair Growth In Hindi

आम के पत्तों से बनाएं हेयर पैक

4-5 आम के पत्तों को अच्छी तरह धो लें। इन्हें मिक्सर में पीसकर एक महीन पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में 1 चम्मच दही, नींबू  का रस और मुल्तानी मिट्टी डालकर मिक्स करें। इस पेस्ट को सिर धोने से कम से कम 30 मिनट पहले बालों में अप्लाई करें। इसे सप्ताह में 2-3 बार लगाएं।

इसे भी पढें: एलोवेरा जेल से घर पर बनाएं बेहतरीन हेयर सीरम, जानें इसे बालों में लगाने के फायदे

आम के पत्तों के पानी से बाल धोएं

नहाने के पानी में 7-8 आम के पत्ते डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इसे ठंडा होने दें और सिर धोने के लिए प्रयोग करें। आम के पत्तों के पानी से बाल धोने से भी आपको हेयर ग्रोथ में बहुत मदद मिलेगी।

All Image Source: Freepik

Disclaimer