शहद से चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बे कैसे दूर करें? जानें 3 तरीके और पाएं बेदाग निखरी त्वचा

Honey For Pimples And Dark Spots: चेहरे पर शहद लगाने से आपको जल्दी मुंहासे और दाग धब्बों से जल्द छुटकारा मिल सकता है, जानें प्रयोग का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
शहद से चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बे कैसे दूर करें? जानें 3 तरीके और पाएं बेदाग निखरी त्वचा

How To Use Honey For Pimples And Dark Spots: शहद खाने में तो बहुत स्वादिष्ट होता है, लेकिन स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर होता है। इसका न सिर्फ सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, बल्कि इसे शरीर की त्वचा का पर लगाने से भी कई समस्याएं दूर होती हैं। चेहरे पर शहद लगाने से भी कई फायदे मिलते हैं। यह त्वचा के कील-मुंहासे, दाग-धब्बे साफ करने और त्वचा की गहराई से सफाई करने में बहुत लाभकारी है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शहद में कई औषधीय गुण होते हैं, जिसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी आदि शामिल हैं। यह त्वचा की डेड स्किन को साफ करने और फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, मुहांसों की सूजन कम करते हैं और त्वचा की रंगत में सुधार करते हैं। यह त्वचा पर अतिरिक्त तेल के उत्पादन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है, जो कि डेड स्किन के साथ मिलकर आपके रोम छिद्रों में जमा हो जाता है और मुंहासों का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आपको चेहरे पर मुंहासे और अधिक दाग-धब्बे हैं, तो आपको अपने ब्यूटी रेजिम में शहद को जरूर शामिल करना चाहिए। अब सवाल यह उठता है कि मुंहासे और दाग-धब्बे साफ करने के लिए शहद का प्रयोग कैसे करें? इस लेख में हम आपको शहद को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के लिए 3 तरीके बता रहे हैं।

How to use honey for pimples and dark spots

शहद से चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बे कैसे दूर करें- How to use honey for pimples and dark spots

1.  कच्चे दूध में शहद मिलाकर लगाएं

इसके लिए आपको एक बाउल में 1-2 चम्मच कच्चा दूध और उसमें समान मात्रा में शहद मिलाना है। अच्छी तरह मिलाएं, फिर इस मिश्रण से चेहरे की सफाई करें। इसे तब तक चेहरे पर लगाएं, जब तक कि मिश्रण खत्म न हो जाए उसके बाद चेहरे पर छोड़ दें, फिर सादे पानी से धो लें। ऐसा रात में सोने से पहले करें।

2.  शहद में हल्दी मिलाकर लगाएं

शहद के साथ ही हल्दी भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और त्वचा की रंगत में सुधार करती है। आप 2-3 चम्मच शहद में चुटकी भर हल्दी मिलाकर, इसे चेहरे पर एक फेस पैक की तरह अप्लाई कर सकते हैं। इसके सूखने का इंतजार करें  या 15-20 मिनट बाद धो लें।

इसे भी पढें: जैतून के तेल से होठों का कालापन कैसे दूर करें? जानें 3 तरीके और पाएं नैचुरली पिंक लिप्स

3. सेब के सिरके में शहद मिलाकर लगाएं

सेब का चेहरे के रोम छिद्रों को कसने और चेहरे पर तेल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह भी मुंहासे के लिए एक कारगर उपाय है। आपको 1-2 चम्मच शहद में समान मात्रा में सेब का सिरका अच्छी तरह मिलाकर, इसे चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाना है, 15-20 मिनट बाद सादे पानी के साथ चेहरा धो लें।

4. सीधे तौर पर लगाएं

आप चाहें तो जरूरत के अनुसार शहद लेकर इसे अपने चेहरे पर लगाकर कुछ मिनट मालिश कर सकते हैं, उसके बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें या 10 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

5. टी-ट्री ऑयल में शहद मिलाकर लगाएं

टी ट्री ऑयल में भी एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे यह त्वची एलर्जी, कील मुंहासे और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर है। बस आपको 1-2 चम्मच शहद और टी-ट्री ऑयल मिलाकर इससे चेहरे की मालिश करनी है, इसे भी चेहरे पर छोड़ दें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से धो लें।

इसे भी पढें: कच्चे दूध से चेहरा कैसे साफ करें? जानें प्रयोग का तरीका और फायदे

इस तरह चेहरे पर शहद लगाने से आपको जल्दी चेहरे की कील-मुंहासों और दाग-धब्बों को साफ करने में बहुत फायदा मिलेगा। कोशिश करें कि आप रोजाना इसका चेहरे पर जरूर प्रयोग करें। रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाने से अधिक लाभ मिलेंगें।

All Image Source: Freepik

Read Next

सर्दियों में चेहरे पर रोज लगाएं नारियल तेल, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer