Expert

छाछ से मिटाएं चेहरे पर मौजूद मुंहासों के निशान, एक्सपर्ट से जानिए तरीका

छाछ के प्रोबायोटिक तत्व पेट को ठीक करने में मदद करते हैं। जब पाचन ठीक रहता है तो यह स्किन प्रॉब्लम से भी बचाने में मदद करता है। खाने के अलावा छाछ का इस्तेमाल सीधे स्किन पर भी किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
छाछ से मिटाएं चेहरे पर मौजूद मुंहासों के निशान, एक्सपर्ट से जानिए तरीका

गर्मियों में दही से बनने वाली छाछ का सेवन भरपूर मात्रा में किया जाता है। दही से घी निकालने के बाद छाछ बनाया जाता है। दूध और दही के मुकाबले छाछ में लो कैलोरी होती है, इसलिए लोग छाछ को पीना बहुत पसंद करते हैं। छाछ की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में छाछ के सेवन से सेहत को कई तरह से फायदा मिलता है। कुछ लोग प्लेन छाछ पीना पसंद करते हैं। तो वहीं, कुछ लोगों को जीरा, धनिया, चाट मसाले से बनाने वाली छाछ पीना बहुत पसंद होता है। छाछ सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि अपनी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। छाछ के पोषक तत्व स्किन को डीप मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं। साथ ही, छाछ का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिसकी वजह से गर्मियों में होने वाली स्किन ड्राइनेस से भी छुटकारा मिलता है। मैंने लगभग 1 महीने पहले अपनी त्वचा पर छाछ लगाना शुरू किया है। दरअसल, लेट नाइट वर्क, जंक फूड और  स्ट्रेस की वजह से मेरे चेहरे पर मुंहासे हो गए थे। क्रीम, फेस वॉश का इस्तेमाल करने से मेरे चेहरे पर लाइफस्टाइल की वजह से हुए दर्दनाक मुंहासे तो ठीक हो गए, लेकिन उसका निशान रह गए। मुंहासों के निशानों ने मेरे चेहरे की रंगत ही छीन ली थी। इसके बाद मैंने मॉम के कहने पर चेहरे पर छाछ लगाना शुरू किया। यकीन मानिए छाछ लगाने के बाद मेरे चेहरे पर मौजूद मुंहासों के निशान पहले से कम हो गए हैं। खुद पर ट्रायल करने के बाद मैं छाछ से मुंहासों को कैसे खत्म किया जा सकता इसका फार्मूला आपके साथ शेयर करने जा रही हूं।

मुंहासों के लिए क्यों फायदेमंद है छाछ

छाछ में पर्याप्त मात्रा में खनिज और विटामिन पाए जाते हैं। साथ ही छाछ पोटेशियम, विटामिन B12, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन व फास्फोरस का अच्छा सोर्स होता है। दिल्ली स्थित भाग्य आयुर्वेदा की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि गर्मियों में रोजाना छाछ पी जाए, तो इससे पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। छाछ के प्रोबायोटिक तत्व पेट को ठीक करने में मदद करते हैं। जब पाचन ठीक रहता है तो यह स्किन प्रॉब्लम से भी बचाने में मदद करता है। खाने के अलावा छाछ का इस्तेमाल सीधे स्किन पर भी किया जा सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि छाछ को जब स्किन पर सीधे लगाया जाता है, तो यह त्वचा पर मौजूद मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को रोकने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः Homemade Face Mist: गर्मियों में गुलाब जल और ग्रीन टी से बनाएं फेस मिस्ट, त्वचा दिखेगी हाइड्रेट और फ्रेश

butter-milk-for-acene-i

मुंहासों पर छाछ कैसे लगाएं- How to Apply Buttermilk of Face

चेहरे से मुंहासे और मुंहासों के दाग हटाने के लिए आप छाछ का इस्तेमाल टोनर की तरह कर सकते हैं। इसके लिए सुबह उठकर सबसे पहले पानी से मुंह धोएं। चेहरे की गंदगी को साफ करने के बाद छाछ को रूई में भिगोए और फिर इससे चेहरा साफ करें। टोनर के अलावा छाछ को आप अपने फेस पैक और मिस्ट में भी मिला सकते हैं। छाछ का मिस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक स्प्रे बोतल में 2 चम्मच गुलाब जल और 3 चम्मच छाछ मिलाएं। आप चेहरे को क्लीन करने और मेकअप रिमूवर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए लगाएं शहद से बने ये 3 आई मास्क, जानें बनाने का तरीका

त्वचा पर छाछ लगाने के फायदे- Benefits of Buttermilk Applying on Face

  • छाछ में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं। त्वचा पर इसका इस्तेमाल करने से स्किन ग्लोइंग बनती है। छाछ में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन के बैक्टीरिया को खत्म करने त्वचा के दाग-धब्बे हटाने में मदद करता है।
  • छाछ उम्र बढ़ने के कारण ढीली पड़ी हुई स्किन में कसावट लाने में मदद करती है।
  • छाछ में प्रोबायोटिक लैक्टिक एसिड होता है। यह झुर्रियों और झाइयों को भी रिपेयर करने में मदद करता है।

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

ब्लैकहेड्स हटाने के लिए लगाएं घर पर बने ये 3 उबटन, दाग-धब्बे भी होंगे कम

Disclaimer